Aug 02, 2024

फोटो तो खूब खींचते हैं, क्या जानते हैं JPEG, JPG और PNG में फर्क

Vishal Mathel

​अक्सर फोटो के लिए हम JPEG, JPG और PNG जैसे शब्द सुनते हैं।​

Credit: Canva

​लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते हैं और क्या आपको पता है कि इन तीनों में क्या फर्क है।​

Credit: Canva

​क्या है JPEG​



​कंप्यूटिंग की भाषा में JPEG एक फाइल फॉर्मेट है। इसका मतलब जॉइंट फोटोग्राफिक एक्सपर्ट्स ग्रुप होता है।


Credit: Canva

​इमेज फाइल फॉर्मेट​


JPEG दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इमेज फाइल फॉर्मेट में से एक है, इसे डिजिटल इमेज को स्टोर करने और शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Credit: Canva

You may also like

200 मेगापिक्सल नहीं, 12 मेगापिक्सल कैमरा...
सिर्फ iPhone में मिलते हैं ये 5 फीचर्स, ...

​JPEG का इस्तेमाल ​

हम अक्सर JPEG का इस्तेमाल सोशल मीडिया, ईमेल और ब्लॉग कंटेंट के लिए करते हैं।

Credit: Canva

​JPEG और JPG​​



​JPG और JPEG एक ही फाइल फॉर्मेट हैं, इनमें एकमात्र अंतर फाइल एक्सटेंशन में कैरेक्टर के नंबर का है।


Credit: Canva

​PNG क्या है​​



​पीएनजी का फुल फॉर्म पोर्टेबल नेटवर्क ग्राफिक्स होता है। यह भी एक फाइल फॉर्मेट ही है, जिसका इस्तेमाल रास्टर ग्राफिक्स को स्टोर करने के लिए किया जाता है।


Credit: Canva

​JPEG और PNG में फर्क​​



​JPEG और PNG में सबसे बड़ा फर्क यह है कि PNG में इमेज की क्वालिटी ज्यादा अच्छी लेकिन फाइल साइज ज्यादा होता है, वहीं JPEG में क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इसका फाइल साइज काफी कम होता है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 200 मेगापिक्सल नहीं, 12 मेगापिक्सल कैमरा है सबसे बेस्ट

ऐसी और स्टोरीज देखें