Mar 07, 2024

10 महिलाएं जिन्होंने बदल दी टेक्नोलॉजी की दुनिया

Vishal Mathel

​एडा लवलेस​

ऑगस्टा एडा लवलेस को दुनिया की पहली महिला कंप्यूटर प्रोग्रामर माना जाता है। सन् 1815 में जन्मी एडा ने चार्ल्स बैबेज के एनालिटिकल इंजन पर भी काम किया है।

Credit: Twitter

​हेडी लैमर​

1914 में जन्मी हेडी एक मशहूर अभिनेत्री थीं और उन्होंने सीक्रेट कम्युनिकेशन सिस्टम का आविष्कार किया था। यही बाद में वाईफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे कई हाईटेक आविष्कारों का आधार बना।

Credit: Twitter

​कैथरीन जॉनसन​

कैथरीन ने नासा की विभिन्न प्लान पर काम किया। उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की परिक्रमा करने और चंद्रमा पर उतरने जैसे प्लान का रास्ता भी सुलझाया।

Credit: Twitter

Realme के दो नए स्मार्टफोन

​एलिजाबेथ फीनलर​

एलिजाबेथ को डोमेननेम प्रोटोकॉल शुरू करने के लिए जाना जाता है। एलिजाबेथ (1931) ARPANET की निदेशक भी रहीं। उन्होंने पहला क्वेरी-आधारित नेटवर्क होस्टनाम और एड्रेस (WHOIS) सर्वर भी विकसित किया।

Credit: Twitter

You may also like

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं ये 8 मोबा...
कौन है दुनिया का पहला यूट्यूबर, एक ही वी...

​एनी इस्ले (Annie Easley)​

1933 में जन्मी एनी इस्ले ने NASA और NACA के लिए भी काम किया है। वह उस टीम की अग्रणी सदस्य थीं जिसने सेंटूर रॉकेट चरण के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप किया था।

Credit: Twitter

​एडेल गोल्डबर्ग​

1945 में जन्मी एडेल ने PARC सेंटर में अपने ग्रुप के साथ स्मॉलटॉक -80 प्रोग्रामिंग भाषा निर्माण किया था। इसका उपयोग पहले आधुनिक ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस के लिए किया गया था। गोल्डबर्ग अपने रिसर्चर ग्रुप में एकमात्र महिला थीं।

Credit: Twitter

​डॉ. राडिया पर्लमैन​

राडिया ने टॉर्टिस नाम से एक बच्चों के लिए ऑप्टिमाइज शिक्षा भाषा विकसित की। उन्होंने स्पैनिंग ट्री एल्गोरिदम और प्रोटोकॉल का आविष्कार किया है। राडिया को 'इंटरनेट की जननी' के लिए भी जाना जाता है।

Credit: Twitter

​मैरी विल्क्स​

विल्केस एक पूर्व कंप्यूटर प्रोग्रामर और लॉजिक डिजाइनर हैं। मैरी एलन विल्क्स को अपने घर में PC रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है।

Credit: Twitter

​डॉ. फी फी ली​

डॉ. ली स्टैनफोर्ड के मानव-केंद्रित AI संस्थान की सह-निदेशक हैं। वह इमेजनेट की आविष्कारक हैं और गूगल क्लाउड में AI-ML के मुख्य वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है।

Credit: Twitter

​सिस्टर मैरी केलर​

सिस्टर मैरी केलर ने बेसिक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा डेवलप करने के लिए 2 अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम किया। वह कंप्यूटर विज्ञान में PHD करने वाली पहली महिला भी हैं।


Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं ये 8 मोबाइल एप्स, मुसीबत में आएंगे काम

ऐसी और स्टोरीज देखें