जया किशोरी का जीवन परिचय

Jun 25, 2023

लवीना शर्मा

​कौन हैं जया किशोरी​

​जया किशोरी प्रसिद्ध कथावाचक होने के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इनका असली नाम जया शर्मा है। ये राजस्थान के सुजानगढ़ की रहने वाली हैं।


Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी एजुकेशन​

जया किशोरी बीकॉम में ग्रेजुएट हैं। ये पढ़ने लिखने की काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है।

Credit: jaya kishori instagram

​कम उम्र में ही बना ली अपनी अलग पहचान​

7 साल की उम्र में ही जया किशोरी का झुकाव आध्यात्मिक दुनिया की ओर हो गया था। उन्होंने ने बचपन से ही भजन पाठ करना शुरू कर दिया था।

Credit: jaya kishori instagram

​9 साल की उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि​

जया किशोरी ने 9 साल की छोटी सी उम्र में संस्कृत में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, रामाष्टकम जैसे तमाम स्रोत याद कर लिए थे।

Credit: jaya kishori instagram

You may also like

आमदनी बढ़ानी है तो घर में यहां रखें लाफि...
मंदोदरी की इस गलती के कारण मारा गया रावण...

​जया किशोरी की उम्र​

जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में हुआ था। वर्तमान में ये 28 साल की हैं।

Credit: jaya kishori instagram

​जया शर्मा से कैसे बनीं जया किशोरी​

जया किशोरी के शुरुआती गुरु गोविंद राम मिश्र थे, उन्होंने ही उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी।

Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी कौन सी कथाएं करती हैं​

किशोरी जी नानी बाई का मायरो, नरसी का भात, भगवत गीता, सुन्दरकाण्ड आदि की कथाएं सुनाती हैं।

Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ​

जया किशोरी के ​इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं।

Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी के फेसबुक फॉलोअर्स​

जया किशोरी के फेसबुक पर करीब 90 लाख फोलोअर्स हैं।

Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी जी को इन अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है​

जया किशोरी को साल 2016 में ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से नवाजा गया। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकॉन से नवाजा गया। साल 2021 में मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया।

Credit: jaya kishori instagram

​जया किशोरी एक कथा की कितनी फीस लेती हैं?​

जया किशोरी भजन कार्यक्रम और कथा वाचन के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपए और अधिकतम 9 लाख रुपय तक लेती हैं। इनकी फीस कार्यक्रम के स्थान और कार्यक्रम कितने समय तक चलेगा उस पर निर्भर करती है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आमदनी बढ़ानी है तो घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा

ऐसी और स्टोरीज देखें