Sep 19, 2024

ब्रह्मांड की सबसे बड़ी गैलेक्सी कौन सी है? क्या आपको पता है नाम

Anurag Gupta

​लगातार हो रही खोज?​

खगोलविद लगातार आकाशगंगाओं की खोज कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी ज्ञात आकाशगंगा कौन सी है?

Credit: iStock

​मिल्की-वे से ज्यादातर छोटी हैं आकाशगंगाएं​

ज्यादा आकाशगंगाएं हमारी घरेलू आकाशगंगा से छोटी हैं, जिनमें मिल्की-वे के एक फीसद से भी कम तारे हैं। (फोटो साभार: NASA)

Credit: iStock

रहस्यमयी ब्रह्मांड की अनोखी गैलेक्सी

​तो क्या मिल्की-वे सबसे बड़ी आकाशगंगा है?​

नहीं। मिल्की-वे से भी बड़ी-बड़ी आकाशगंगाएं अनंत ब्रह्मांड में मौजूद हैं, जिन्हें खगोलविदों ने खोज निकाला है।

Credit: iStock

​एंड्रोमेडा​

हमारे पड़ोस में स्थित एंड्रोमेडा का आकार ही मिल्की-वे से लगभग दोगुना है। जिसके तारों का व्यास लगभग 2,20,000 प्रकाश वर्ष तक फैला है।

Credit: iStock

You may also like

सुनीता विलियम्स को स्पेस से नहीं लाना क्...
कैसे चमक रही IC 4709 आकाशगंगा? क्या ब्लै...

​सबसे बड़ी ज्ञात आकाशगंगा?​

पहले आईसी 1101 आकाशगंगा को सबसे बड़ी आकाशगंगा माना जाता था, लेकिन आईसी 1101 आकाशगंगा से चार गुना चौड़ी आकाशगंगा के रहस्य खगोलविदों को हैरान करते हैं।

Credit: iStock

​Alcyoneus आकाशगंगा​

एल्सियोनस ब्रह्मांड की सबसे बड़ी ज्ञात आकाशगंगा है, जिसका व्यास मिल्की-वे से 160 गुना ज्यादा है और यह 16.3 मिलियन प्रकाश वर्ष चौड़ी है।

Credit: iStock

​कितनी दूर है Alcyoneus?​

एल्सियोनस आकाशगंगा पृथ्वी से लगभग 3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। यह सभी ज्ञात आकाशगंगाओं में सबसे बड़ी है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सुनीता विलियम्स को स्पेस से नहीं लाना क्या सही था? स्टारलाइनर की वापसी में आई ये अड़चन

ऐसी और स्टोरीज देखें