Sep 15, 2024

पृथ्वी पर प्रलय ला सकती हैं ये आसमानी वस्तुएं, 'तबाही के देवता' के अलावा भी हैं खतरनाक

Anurag Gupta

​आसमानी आफत​

पृथ्वी की ओर बढ़ने वाले एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रहों को आसमानी आफत कहा जाता है।

Credit: iStock/Canva

​बेन्नू एस्टेरॉयड​

साल 1999 में खोजे गए बेन्नू एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरनाक माना जाता है। नासा ने 1574 फीट व्यास वाले इस आसमानी आफत के 24 सितंबर, 2182 में टकराने की संभावना बताई है। हालांकि, टक्कर की संभावना 2700 में से महज एक ही है।

Credit: iStock/Canva

अनोखी आकाशगंगा

​वेलेंटाइन डे एस्टेरॉयड​

वेलेंटाइन डे एस्टेरॉयड, जिसे 2023 DW के नाम से भी जाना जाता है, का व्यास 166 फीट है और इसके 14 फरवरी, 2046 को पृथ्वी से टकराने की संभावना है।

Credit: iStock/Canva

​1950 DA एस्टेरॉयड​

4265 फीट व्यास वाला 1950 DA 71 मिलियन टन वजनी है और अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो भीषण तबाही मचेगी। हालांकि, साल 2880 में पृथ्वी से टकराने की 34,500 में से एक संभावना है।

Credit: iStock/Canva

You may also like

Alert! पृथ्वी की ओर बढ़ रहा सौर तूफान, A...
ब्रह्मांड की सबसे बड़ी गैलेक्सी कौन सी ह...

​2023 TL4 एस्टेरॉयड​

1084 फीट व्यास वाले 2023 TL4 के 10 अक्टूबर, 2119 को पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह संभावना 1,81,000 में से महज एक है, लेकिन वैज्ञानिक छोटी से छोटी संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं करते हैं।

Credit: iStock/Canva

​1979 एक्सबी एस्टेरॉयड​

वैज्ञानिकों ने पिछले 40 सालों से 1979 एक्सबी एस्टेरॉयड को नहीं देखा है। मानो यह ब्रह्मांड में कहीं खो गया हो, लेकिन 14 दिसंबर 2113 को पृथ्वी से टकराने की संभावना है। हालांकि, यह संभावना 18 लाख में से महज एक है।

Credit: iStock/Canva

​'तबाही के देवता' एस्टेरॉयड​

तबाही के देवता यानी एपोफिस एस्टेरॉयड पर वैज्ञानिक अपनी निगाह बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि अगर एपोफिस किसी से टकराकर अपना रास्ता बदलता है तो वह पृथ्वी पर भीषण तबाही मचा सकता है।

Credit: iStock/Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Alert! पृथ्वी की ओर बढ़ रहा सौर तूफान, Aurora देखने का भी आया मौका

ऐसी और स्टोरीज देखें