Aug 28, 2024

छोटे कपड़े पहन क्लब जाने का मन नहीं करता? जया किशोरी का जवाब सुन जोड़ लेंगे हाथ

Suneet Singh

​जया किशोरी​

जया किशोरी देश की जानी मानी कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। जया किशोरी को लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Credit: facebook

​जया किशोरी के ट्रेडिशनल ड्रेस​

जया किशोरी हमेशा पारंपरिक परिधान ही पहनती हैं। कोई प्रोग्राम हो या फिर निजी जिंदगी, जया हमेशा अपने लिए सलवार सूट या फिर साड़ी ही चुनती हैं।

Credit: facebook

​नहीं पहनतीं वेस्टर्न ड्रेस​

अनारकली ड्रेस जया किशोरी की पसंदीदा ड्रेस है। जया किशोरी कभी वेस्टर्न ड्रेस नहीं पहनती हैं।

Credit: facebook

​वीडियो वायरल​

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जया किशोरी से पूछा गया कि क्या कभी उनका मन नहीं करता कि वह भी क्लब वगैराह जाएं या मॉडर्न कपड़े पहनें।

Credit: facebook

You may also like

'अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं..', ...
रोज पहनने के लिए बेस्ट हैं सोने के ऐसे झ...

​नहीं करता मन?​

जया किशोरी से पूछा गया कि आप कई बार कह चुकी हैं कि आप बहुत मॉडर्न विचारों वाली हैं, तो कभी आपका मन नहीं करता कि वेस्टर्न ड्रेस पहनकर क्लब वगैराह जाएं।

Credit: facebook

​जया का जवाब​

जया किशोरी ने बताया कि उन्हें छोटे कपड़े पहनकर क्लब जाने की बात ने कभी अट्रैक्ट ही नहीं किया।

Credit: facebook

​अपील​

बकौल जया किशोरी पहली चीज तो ये कि अपने काम की वजह से उन्हें ये सब करने का टाइम ही नहीं मिलता। दूसरा ये कि उन्हें ये बातें अपील ही नहीं करती हैं।

Credit: facebook

​भगवान का दिया बहुत कुछ​

जया किशोरी ने बताया कि इन चीजों से अलग उन्हें भगवान ने जो कुछ दिया है वो बहुत ज्यादा खास है। उनके सामने वेस्टर्न ड्रेस पहनना या क्लब जाना बहुत छोटी चीजें हैं।

Credit: facebook

​जया का जवाब जीत रहा दिल​

जया किशोरी अकसर कहती हैं कि उन्हें जो भी शोहरत मिली है वो सब भगवान का ही आशीर्वाद है। जया किशोरी के इस जवाब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Credit: facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 'अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहीं..', दिल के जख्मों पर मरहम की तरह हैं साहिर के ये शेर

ऐसी और स्टोरीज देखें