चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है ये पहाड़ी फूल, आस-पास भी नहीं भटकता है बुढ़ापा

Srishti

Apr 13, 2024

​चेहरे का ग्लो​

जब भी कभी ऐसा लगता है कि हमारी त्वचा बेजान और डल दिख रही है तो हम कुछ ऐसे तरीके आजमाना चाहते हैं, जो मिनटों में चेहरे का ग्लो बढ़ा दे।

Credit: canva

​​ब्यूटी ट्रीटमेंट​​

नतीजन हम नेचुरल तरीका आजमाने के बजाए केमिकल वाले क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा ले लेते हैं, जो स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचाती है।

Credit: canva

IRCTC Nepal Train PKG

​​पहाड़ी फूल​​

ऐसे में आज हम आपको ऐसे पहाड़ी फूल के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके स्किन की उम्र को 10 साल कम करता है, साथ चेहरे पर जादुई निखार भी लाता है।

Credit: canva

​​बुरांश का फूल​​

उत्तराखंड में पाया जाने वाला बुरांश का फूल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये फूल हिमालय में बसंत के दौरान खिलता है।

Credit: canva

Whooping Cough Outbreak

You may also like

छोटे बाल वाली गर्ल्स भी सूट संग ऐसे संवा...
नीता अंबानी की साड़ी नहीं ब्लाउज का कलेक...

​​एंथोसायनिन ​​

गहरे लाल रंग का ये फूल एंथोसायनिन नामक कंपाउंड से भरपूर होता है। एंथोसायनिन के गुण होने की वजह से इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।

Credit: canva

​फूल की चाय​

कई सारे लोग इसे चटनी, शरबत और चाय की तरह भी पीते हैं। जैसे गुड़हल के फूल की चाय बनती हैं ठीक उसी तरह बुरांश के फूल की भी चाय बनती है।

Credit: canva

​फूल का पाउडर​

बुरांश के फूलों को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी,एंटी-बैक्टीरियल गुण हैं, जो स्किन एलर्जी से भी बचाने में मदद करता है।

Credit: canva

​फाइन लाइन्स और झुर्रियां​

बुरांश का फूल एंटी एजिंग के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ यह झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी दूर करने में मदद करता है।

Credit: canva

​सन डैमेज ​

जिन लोगों को गर्मियों में स्किन में गलन होती है, वो लोग बुरांश के फूलों से बना शरबत पीते हैं। इससे आपकी स्किन को सन डैमेज से भी सुरक्षा मिलती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: छोटे बाल वाली गर्ल्स भी सूट संग ऐसे संवार सकती हैं बाल, देखें लेटेस्ट परांदा हेयरस्टाइल

ऐसी और स्टोरीज देखें