Mar 26, 2023
गहरे हरे रंग की ये स्टाइलिश सीक्वेंस साड़ी, आप नवरात्रि पूजा में पहन सकती हैं। साथ ही साथ माधुरी दीक्षित की ये साड़ी मेहंदी सेरेमनी में भी खूब जचेगी।
Credit: Instagram
यंग गर्ल्स नवरात्रि या मेंदही में देसी लुक के लिए शनाया कपूर जैसी सिंपल एलिगेंट ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। आप इस साड़ी को शनाया की तरह ही किसी कंट्रास्ट के सीक्वेंस ब्लाउज के साथ पहनेंगी, तो लुक हैवी आएगा।
Credit: Instagram
हल्के ग्रीन शेड की ये नेट की साड़ी बहुत स्टनिंग लग रही है, कियारा आडवाणी जैसे आप भी इस साड़ी को फ्लोरल कट स्लीव्स के ब्लाउज के साथ पहन सकती है। ये साड़ी कंट्रास्ट के ब्लाउज के साथ भी पहन सकती हैं।
Credit: Instagram
बॉटल ग्रीन शेड का कुर्ता विद प्लाजो सेट बहुत ही रॉयल लग रहा है। आप इस कुर्ती को किसी कंट्रास्ट शेड की लेगिंग, शरारा या चूड़ीदार के साथ पहन सकती हैं।
Credit: Instagram
जान्हवी कूपर का ट्रांसपैरेंट सी ग्रीन शेड की वाइट एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती, स्लिट पैटर्न की कुर्ती के साथ आप प्लाजो या शरारा स्टाइल कर सकती हैं।
Credit: Instagram
बनारसी पैटर्न की ये डार्क ग्रीन कॉलर वाली कुर्ती शरारे के साथ बहुत ही क्लासी लुक दे रही है। आप इस सूट पर गोल्डन रंग का दुपट्टा भी कैरी कर सकते हैं।
Credit: Instagram
अनन्या पांडे का ये गोटा पत्ती वर्क का लहंगा नवरात्रि पूजा या मेहंदी फंक्शन में पहना जा सकता है। इस लहंगे के साथ कोई सिल्वर शेड की चोली भी जा सकती है।
Credit: Instagram
फिश कट पैटर्न का ये ब्लू ग्रीन लहंगा बहुत ही ज्यादा प्यारा लग रहा है। अलाना पांडे जैसा ये लहंगा मेंहदी सेरेमनी में पहनने के लिए बेस्ट हो सकता है।
Credit: Instagram
सिंपल स्कर्ट लहंगे पर हैवी वर्क की चोली और जैकेट बहुत मॉर्डन और क्लासी लग रही है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स