65 की उम्र में भी घनी जुल्फें लहराती हैं Dimple kapadia, देखें हेयरकेयर रूटीन

Jun 08, 2023

अवनि बागरोला

​हैप्पी बर्थडे डिंपल​

बर्थडे गर्ल डिंपल कपाडिया 65 की उम्र में भी ग्लोइंग स्किन और लहराते घने मजबूत बालों की धनी हैं। जिनके आगे जवां मॉडल्स भी फेल हैं।

Credit: Instagram

​सिल्की हेयर्स​

हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के साथ लुक्स और बाउंसी हेयर्स से सबको दीवाना बना देने वाली डिंपल कपाडिया, बालों की खूब केयर करती हैं।

Credit: Instagram

​ऑयलिंग​

डिंपल बताती हैं कि, कैसे बचपन से उनकी मां उनके बालों में खूब सारा तेल डालकर दो चोटीयां बनाया करती थीं। जिसकी बदौलत उनके बाल आज भी इतने प्यारे हैं।

Credit: Instagram

​घरेलू नुस्खे​

डिंपल केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू नुस्खे और खुद बनाएं हुए हेयर मास्क्स का ही उपयोग करती हैं।

Credit: Instagram

तापसी पन्नू के ग्लो का सीक्रेट राज़?

You may also like

यूपी-बिहार नहीं अपनी अदाओं से सारी महफिल...
समुद्र के पर्यायवाची शब्दों में से चुनें...

​नहीं लगती 65 की​

डिंपल कपाडिया के हेल्दी हेयर्स और ग्लोइंग स्किन को देखते हुए, बिल्कुल अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि, वे दो बच्चों की नानी हैं।

Credit: Instagram

​सीक्रेट तेल​

डिंपल आज भी अपने बालों में रोज़ तेल लगाती हैं। वे खास घर का बना बादाम, चंदन, रोज़मैरी, लैवेंडर ऑयल से मिलकर बना ऑयल यूज करती हैं।

Credit: Instagram

​प्याज का रस​

डिंपल कपाडिया बालों में करीब 20 मिनट तक के लिए प्याज़ का रस लगाकर छोड़ देती है और फिर शैम्पू से धो लेती हैं।

Credit: Instagram

​हेयर प्रोटीन​

बालों को भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन चाहिए होता है, इसलिए डिंपल घर पर शानदार हेयर पैक बनाती हैं। जिसमें 5 अंडों का सफेद भाग और केले होता है, इस मास्क को वे आधे घंटे बालों में रखती हैं।

Credit: Instagram

​खानपान​

बालों पर सबसे ज्यादा डाइट का असर होता है, इसलिए डिंपल खाने में भी खास तौर से तोफू, दाल, बीन्स, मछली, सोया मिल्क, ओट्स, चिया सीड्स, नट्स आदि का सेवन करती हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यूपी-बिहार नहीं अपनी अदाओं से सारी महफिलें भी लूट लेती हैं Shilpa Shetty, देखें देसी लुक्स

ऐसी और स्टोरीज देखें