Jun 01, 2023
मुकेश और नीता अंबानी के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंज उठी हैं। अंबानी खानदान के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने बुधवार को ही बेबी को जन्म दिया।
Credit: Instagram
आकाश और श्लोका की ज़िंदगियों में नन्ही सी गुड़िया का आगमन हुआ है। बेबी गर्ल के आने की खबर ट्विटर पर धनराज नथवानी ने दी।
Credit: Instagram
श्लोका ने बुधवार 31 मई को ही मुंबई में बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
Credit: Instagram
प्यारी पोती के जन्म से एक बार अंबानी खानदान में खुशियों की लहर दौड़ उठी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी लक्ष्मी जी के आने से बेहद खुश हैं।
Credit: Instagram
पोती और बहू का स्वागत करने के लिए मुकेश अंबानी परिवार संग लग्जरी गाड़ियों के काफीले के साथ अस्पताल पहुंचे थे। काफिले में एक के बाद एक करीब 15 गाड़ियां थी।
Credit: Instagram
श्लोका ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। तभी से अंबानी बहू के गर्भवती होने की खबरें खूब सुर्खियां पकड़ रही हैं।
Credit: Instagram
आकाश और श्लोका के घर इससे पहले साल 2020 में बेटे ने जन्म लिया था। पोते को गोद में उठाए मुकेश अंबानी अक्सर स्पॉट किए जाते हैं।
Credit: Instagram
बेटे पृथ्वी को साथ लिए अक्सर ही आकाश अंबानी की हैप्पी फैमिली नज़र आती रहती है।
Credit: Instagram
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता स्कूल में साथ पढ़ते थे। श्लोका डायमंड मर्चेंट रसल मेहता की बेटी हैं। आकाश-श्लोका की शादी साल 2019 में बहुत ही भव्य तरीके से हुई थी।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स