May 28, 2023
संसद के नए भवन का उद्घाटन पूरे विधि विधान से किया गया। इस खास मौके पर स्पीकर ओम बिरला और पीएम मोदी हाथ जोड़े साधु संतों का स्वागत करते नजर आए।
Credit: PMO Twitter Handle
सात दशकों तक इलाहाबाद संग्रहालय की शोभा बढ़ाने वाले ऐतिहासिक सेंगोल (राजदंड) को नये संसद भवन में स्थापित किए जाने पर इलाहाबाद संग्रहालय के अधिकारियों ने इसे गर्व का विषय बताया है।
Credit: PMO Twitter Handle
संसद के दोनों सदनों की डिजाइन एक जैसी है हालांकि रंग का फर्क है। लोकसभा में 800 से अधिक सांसदों के बैठने की व्यवस्था है।
Credit: PMO Twitter Handle
प्रयागराज में आम भाषा में इसे ‘राजदंड’ कहा जाता है, जबकि संग्रहालय के रिकॉर्ड में इसका उल्लेख ‘सुनहरी छड़ी’ के रूप में किया गया है। संग्रहालय के अधिकारियों ने कहा कि इस खालीपन को भरने के लिए ‘सेंगोल’ का एक प्रतिरूप संग्रहालय में रखा जाएगा।
Credit: PMO Twitter Handle
संसद भवन का कितना सुंदर होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से सामग्रियों को इस्तेमाल कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई देती है।
Credit: PMO Twitter Handle
पीएम इस खास मौके पर पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। धोती कुर्ता में वो हवन कार्यक्रम में शामिल हुए और संसद को देश को समर्पित किए।
Credit: PMO Twitter Handle
सेंगोल की स्थापना के लिए तमिलनाडु से अधिनम आए थे। मंत्रोच्चा के बीच संगोल को पीएम को सौंपा गया।
Credit: PMO Twitter Handle
इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक राजेश प्रसाद ने कहा कि इस सेंगोल को नये संसद भवन में स्थापित करने का समाचार फैलते ही इस सेंगोल का ऐतिहासिक महत्व जानने के लिए संग्रहालय आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है।
Credit: PMO Twitter Handle
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिरला संगोल के साथ खड़े हैं।
Credit: PMO Twitter Handle
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स