Jan 10, 2023
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब पहुंच चुके हैं।
Credit: Twitter
पंजाब में पदयात्रा शु्रू करने से एक दिन पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।
Credit: Twitter
केसरिया रंग की पगड़ी पहने राहुल गांधी ने अरदास में शामिल हुए।
Credit: Twitter
राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में कतारबद्ध खड़े हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
Credit: Twitter
कांग्रेस ने राहुल गांधी की स्वर्ण मंदिर पहुंचने की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया कि पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने अमृतसर स्थित धार्मिक एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Credit: Twitter
राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘गुरु के द्वारे, श्री हरमंदिर साहिब पहुंच कर मानवीय मूल्यों में विश्वास और भी गहरा हो जाता है। सत श्री अकाल!
Credit: Twitter
राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया कि कुरुक्षेत्र में ब्रम्ह सरोवर की आरती का सौभाग्य मिला। भारत की प्रगति की कामना दिल में लेकर, कल्पना से परे इस मनोरम स्थल को मेरा नमन!
Credit: Twitter
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा।
Credit: Twitter
Thanks For Reading!