पेट में गैस हो तो क्या पीना चाहिए?

Vineet

Apr 29, 2024

​​पेट में गैस क्यों हो जाती है?​

खराब खानपान और जीवनशैली की कुछ खराब आदतें पाचन क्रिया को प्रभावित करती हैं। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, भोजन चबा-चबाकर न खाना, भोजन से पहले और तुरंत बाद पानी का सेवन, खराब पाचन क्रिया आदि इसके कुछ आम कारण हैं।

Credit: Freepik

कब्ज के उपाय

​​पुदीने का पानी​

पाचन क्रिया दुरुस्त करने और गैस से राहत दिलाने में यह ड्रिंक कारगर है। बस आपको कुछ पुदीने की पत्ते एक कप पानी में उबालने हैं और छानकर इसके पानी का सेवन करना है।

Credit: Freepik

​​खीरे के जूस में नींबू का रस​

गैस से राहत पाने के लिए यह अच्छा ड्रिंक है। यह पेट की गर्मी शांत करता है और जल्द गैस से राहत दिलाता है।

Credit: Freepik

​​नींबू पानी​

इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। यह गैस के कारण पेट दर्द और जलन को भी शांत करता है।

Credit: Freepik

You may also like

दुनिया का ऐसा फल जो दिल को मजबूत बनाता ह...
गर्मी में क्या खाने से शरीर में गर्मी बढ...

​सौंफ का पानी​

पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर इसका पानी पीने से गैस से जल्द राहत मिलेगी। आप सौंफ की चाय भी पी सकते हैं।


Credit: Freepik

​​पुदीना और शहद की चाय​

यह चाय आपको तुरंत पेट की गैस से राहत दिला सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि पहले चाय को थोड़ा ठंडा होने दैं उसके बाद ही शहद मिलाएं।

Credit: Freepik

​​अदरक की चाय​

अदरक की हर्बल चाय गैस दूर करने का आसान और प्रभावी तरीका है। यह झटपट गैस से राहत देती है।

Credit: Freepik

​​अजवाइन की चाय​

एक कप पानी में एक छोटी चम्मच अजवाइन डालें और अच्छी तरह उबालें। इसे छानकर एक कप में निकालें और नींबू का रस निचोड़कर पिएं। यह चाय जल्द गैस दूर करेगी।

Credit: Freepik

​जीरा का पानी​

गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा उबालकर पीने से गैस से जल्द राहत मिल सकती है। इसके अलावा, भुना हुआ जीरा गर्म पानी के साथ लेने से भी बहुत लाभ मिलेगा।

Credit: Freepik

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया का ऐसा फल जो दिल को मजबूत बनाता है, खाते ही बैड कोलेस्ट्रोल बाहर

ऐसी और स्टोरीज देखें