भूल से भी ज्यादा मात्रा में न खाएं ये चीजें, बढ़ सकता है हेयरफॉल

अवनि बागरोला

Mar 10, 2023

काले घने बाल

लहराते काले घने बाल किसे अच्छे नहीं लगते, लेकिन खराब लाइफस्टाइल, खान पान की बिगड़ती आदतें और प्रदूषित वातावरण के कारण बालों से संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

Credit: Istock

हेयर प्रॉब्लम्स

इन दिनों महिला और पुरुष दोनों ही हेयरफॉल, रूसी, पतले बाल और बालों से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं का शिकार हैं।

Credit: Istock

खानपान

खानपान की खराबी बाल झड़ने के पीछे का मुख्य कारण माना जा सकता है। क्योंकि हेल्दी हेयर्स के लिए शरीर में पोषण का होना अनिवार्य है, और बॉडी में सही न्यूट्रीएंट्स न होने के कारण बाल गिर सकते हैं।

Credit: Istock

गलत खाना

बालों की सेहत के लिए केवल सही खाना ही नहीं, बल्कि सही मात्रा में खाना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो गलत खाने की अति होने से बाल झड़ने के मामलों में बढ़त हो सकती है।

Credit: Istock

शक्कर

हेयरफॉल की दिक्कत में ज्यादा शक्कर का सेवन और भी हानिकारक हो सकता है। डाइबीटिज और मोटापे का शिकार लोगों को चीनी से दूर ही रहना चाहिए, नहीं तो बाल झड़ने की दिक्कत बहुत बढ़ सकती है।

Credit: Istock

शराब

बालों को हेल्दी रहने के लिए केराटिन नाम के प्रोटीन की आवश्यकता होती है। और शराब का सेवन इस प्रोटीन पर बुरा असर डालता है। इसलिए शराब पीने से बाल गिरने की समस्या में वृद्धि हो सकती है।

Credit: Istock

कच्चा अंडा

बालों के अंडा बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन कच्चे अंडे का सेवन बालों पर नकारात्मक रूप से भारी भी पड़ सकता है। इससे शरीर में बायोटिन की कमी होती है, जो केराटिन बनाने का काम करता है।

Credit: Istock

जंक खाना

तला-गला, मैदे वाला, बाहर का जंक खाने का भी बालों की समस्या से सीधा संबंध है। ये खाने स्कैल्प को चिकना बनाते हैं, जिससे हेयरफॉल होता है।

Credit: Istock

मछली

मछली में मरकरी का लेवल ज्यादा होता है, जो हेयरफॉल की परेशानी में वृद्धि पैदा कर सकता है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: लटकती तोंद होगी छूमंतर, रोज सुबह पीएं ये जादुई चाय

ऐसी और स्टोरीज देखें