Apr 26, 2024
यूपीएससी क्रैक करके IRS बनने वाली पूर्वी नंदा की स्टोरी बेहद रोचक है।
Credit: Instagram
पूर्वी नंदा मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर जिले की रहने वाली हैं।
पूर्वी नंदा की स्कूलिंग उदयपुर के ही सेंट मेरी स्कूल से हुई है। वो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं।
स्कूलिंग करने के बाद पूर्वी ने साल 2019 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की।
पूर्वी बताती हैं कि वकालत करने के बाद उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ और वो UPSC की तैयारी में लग गईं।
पूर्वी नंदा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कभी कोचिंग नहीं की। वो बताती हैं कि UPSC के लिए उन्होंने फोन भी छोड़ दिया था।
UPSC 2020 परीक्षा में पूर्वी नंदा ने सफलता हासिल की। उन्हें रैंक 244 प्राप्त हुआ।
पूर्वी को उनके रैंक के अनुसार IRS कैडर मिला। वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में तैनात हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स