Aug 27, 2023
मेरठ की रहने वाली संजू रानी वर्मा की सक्सेस स्टोरी काफी प्रेरित करने वाली और भावुक करने वाली है।
Credit: Social Media
मेरठ की PCS संजू रानी वर्मा की मां का देहांत हुआ तो वह मेरठ के आरजी डिग्री कॉलेज से ग्रैजुएशन कर चुकी थीं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी कर रही थीं।
Credit: Social Media
इसके बाद उन पर शादी करने का दबाव बढ़ा तो उन्होंने घर से चले जाने का फैसला किया। वह 7 साल बाद अफसर बनकर घर पहुंची।
Credit: Social Media
वह इस फैसले का विरोध करते हुए घर से भाग गईं और 7 साल बाद अफसर बनकर लौटी।
Credit: Social Media
उन्होंने यूपी पीसीएस एग्जाम (2018) में कामयाबी हासिल की थी। संजू बताती हैं, 'उस साल (2013) में मैंने न केवल अपना घर छोड़ा बल्कि मुझे डीयू का अपना वह पीजी कोर्स भी छोड़ना पड़ा।'
Credit: Social Media
वह बताती हैं कि मैंने किराए पर एक कमरा लिया और बच्चों को पढ़ाने लगी। मैंने प्राइवेट स्कूलों में पार्ट टाइम टीचर के तौर पर भी पढ़ाया और साथ ही सिविल सेवा की तैयारी करती रही।
Credit: Social Media
अब संजू वर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में बतौर कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर कार्यरत हैं।
Credit: Social Media
वह कहती हैं कि मैं उम्मीद कर रही थी कि मुझे एसडीएम की पोस्ट मिलेगी। मेरा अंतिम लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होना है।
Credit: Social Media
संजू रानी वर्मा ने पीसीएस में सफल होने के बाद कहा था कि उनका लक्ष्य है जिलाधिकारी बनना।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स