घोड़े की तरह दौड़ेगा बच्चों का दिमाग, बस अपनानी होंगी यह खास बातें

नीलाक्ष सिंह

Nov 30, 2023

​बच्चे पर दें ध्यान​



​लेकिन कुछ मामलों में यह तभी संभव हो सकता है जब आप अपने बच्चे को यहां बताए गए तरीके से समय देंगे।


Credit: canva

​​इन टिप्स को करें फॉलो​​

ऐसे में यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो बच्चों के साथ साथ बड़ो के लिए भी फायदेमंद हो सकती है।

Credit: canva

​​उसकी प्रशंसा करें​​

अपने बच्चे के हर प्रयास के लिए उसकी प्रशंसा करें, भले वह सफल हो या नहीं। कोई भी काम जैसा भी किया है उसे अगली बार और बेहतर करने के लिए कहें, और नकारात्मक कहने से बचें।

Credit: canva

​किताबें पढ़ने का मौका दें​

यदि आपका बच्चा किताबों में रुचि नहीं रखता है, तो पहले उसे उसके पसंद की किताबें पढ़ने का मौका दें जैसे पसंदीदा कॉमिक, पत्रिका या कुछ और। पढ़ने की आदत बनेगी तो वह सबकुछ पढ़ेगा।

Credit: canva

You may also like

इस महंगे स्कूल से पढ़ी हैं शाहरुख की बेट...
पिता बेचते थे चाय, बेटा 24 साल में बना I...

​​देर रात जगने से रोके​​

देर रात पढ़ना या मोबाइल देखना दोनों बंद करें। उसका रूटीन अच्छा व हेल्दी होना चाहिए, सोते समय मोबाइल देखना दिमाग व आंख दोनों के लिए अच्छा नहीं है।

Credit: canva

​​बच्चों की तुलना न करें​​

यदि घर में एक से अधिक बच्चे हैं, तो उनकी आपस में तुलना न करें। ऐसा करने से बच्चे को मानसिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

Credit: canva

​​उसके होमवर्क पर ध्यान दें​​

घर पर बच्चे के होमवर्क के बारे में जानें, उसे पूरा करने में उसकी मदद करें, उसे रिवीजन का महत्व और होमवर्क का उद्देश्य बताएं।

Credit: canva

​​आउटिंग करें​​

परिवार के साथ पार्क जाने या बाहर घूमने या दौड़ने के लिए समय निकालें। ऐसा करने से आपका व उसका जीवन संतुलित व खुशनुमा होगा।

Credit: canva

​​कॉन्सेप्ट क्लियर करें​​

अपने बच्चे को समझाएं कि मदद मांगना या क्लास में बार बार पूछना कमजोरी नहीं है, बल्कि एक परिपक्व शिक्षार्थी की निशानी है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस महंगे स्कूल से पढ़ी हैं शाहरुख की बेटी Suhana Khan, इतनी फीस चुकाते थे किंग खान

ऐसी और स्टोरीज देखें