Mar 04, 2024
यूपीएससी की तैयारी कर रहे एस्पिरेंट्स के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें एक दिन में कितनी देर पढ़ना चाहिए।
Credit: Twitter
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आईएएस की तैयारी के लिए एक दिन में कितना पढ़ना चाहिए तो विकास दिव्यकीर्ति सर का ये टिप्स फॉलो करें।
एक इंटरव्य के दौरान विकास दिव्यकीर्ति ने बताया था कि शुरुआत में 6 से 7 घंटे की पढ़ाई काफी है।
उन्होंने कहा कि 12-14 घंटे की पढ़ाई कहने वाली बात है। शुरुआत में रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई की आदत डालें।
इसके बाद धीरे-धीरे 8 से 10 घंटे पढ़ने की आदत बनाएं।
साथ ही उन्होंने पढ़ने के साथ खूब लिखने के लिए भी कहा। इससे आपके चीजें बेहतर समझ आएंगी।
दिव्यीकीर्ति सर का कहना है कि आप जितनी भी देर पढ़ते हैं पूरे कंसन्ट्रेट के साथ पढ़ाई करें।
विकास दिव्यकीर्ति सर के पढ़ाने का अंदाज अभ्यर्थियों को खूब भाता है।
आए दिन उनकी मोटिवेशनल स्पीच व यूपीएससी की तैयारी के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स सोशल मीडिया पर जमकर शेयर होती हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स