Sep 09, 2026

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' क्या है? छात्रों को क्या है फायदा

Varsha Kushwaha

​स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना​



​स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के आसान शर्तों पर एजुकेशन लोन प्रदान करती है।


Credit: Canva

​किसे मिलता है इसका लाभ​



​यह योजना कक्षा 12वीं पास उन उम्मीदवारों को मिलता है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई, डिप्लोमा और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं।


Credit: Canva

​ऋण राशि ​



​इस योजना के तहत पात्र छात्रों को अपनी पढ़ाई, फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने के लिए 4 लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड/लोन दिया जाता है।


Credit: Canva

​कम ब्याज दर पर उपलब्ध होता है लोन ​



​सामान्य एजुकेशन लोन की तुलना में इस योजना के तहत बहुत ही कम और रियायती ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है, जिससे छात्रों पर वित्तीय बोझ कम पड़ता है।


Credit: Canva

You may also like

सेना के लिए छोड़ी 30 लाख की नौकरी, 21 की...
दुनिया का वो कौन सा पेड़ है, जो जमीन के ...

​विशेष वर्गों के लिए अतिरिक्त छूट​



​योजना के अंतर्गत छात्राओं, दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के आवेदकों को सामान्य छात्रों की तुलना में और भी कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है।


Credit: Canva

​बिना किसी गारंटी के लोन​



​इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लोन लेने के लिए छात्र या उसके परिवार को कोई संपत्ति, जमीन या थर्ड-पार्टी गारंटी गिरवी नहीं रखनी पड़ती। इसकी गारंटी सरकार स्वयं देती है।


Credit: Canva

​विविध खर्चों की कवरेज ​



​क्रेडिट कार्ड की राशि का उपयोग न केवल कॉलेज फीस के भुगतान के लिए किया जा सकता है, बल्कि हॉस्टल की फीस, किताबें, स्टेशनरी, लैपटॉप/कंप्यूटर और अन्य संबंधित अध्ययन सामग्री खरीदने में भी किया जा सकता है।


Credit: Canva

​योजना की सबसे बड़ी खासियत​



​पढ़ाई के दौरान छात्रों को कोई किस्त नहीं देनी होती है। लोन की वापसी कोर्स पूरा होने और नौकरी/रोजगार मिलने के बाद शुरू होती है।


Credit: Canva

​उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार​



​इस योजना के माध्यम से पैसों की कमी के कारण 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है और ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो में सुधार हुआ है।


Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सेना के लिए छोड़ी 30 लाख की नौकरी, 21 की उम्र में बनीं लेफ्टिनेंट

ऐसी और स्टोरीज देखें