इस भारतीय हकीम ने बनाया रूह अफजा, पहुंचा पाकिस्तान से न्यूजीलैंड तक

Kashid Hussain

Mar 19, 2024

​​रूह अफजा​​

रूह अफजा एक ऐसा शरबत है, जो भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य यूरोपीय देशों में बिकती है

Credit: Hamdard/Twitter

​​पाकिस्तानी ड्रिंक है या भारतीय​​

दुनिया भर में इसे 1 अरब से भी अधिक लोग पीते हैं। मगर लोगों में कंफ्यूजन रहती है कि ये पाकिस्तानी ड्रिंक है या भारतीय

Credit: Hamdard/Twitter

IRFC Share Target

​​हकीम अब्दुल मजीद ​​

रूह अफजा एक भारतीय ड्रिंक है। 1907 में हकीम अब्दुल मजीद ने पुरानी दिल्ली में एक शरबत तैयार किया, जिसे रूह अफजा नाम दिया गया

Credit: Hamdard/Twitter

​​भीषण गर्मी में पीना फायदेमंद​​

रूह अफजा का मकसद भारत में भीषण गर्मी के दौरान लोगों को लू और शरीर में पानी की कमी से बचाना था

Credit: Hamdard/Twitter

You may also like

विजय माल्या का हवा में बना ये घर देखा क्...
पूरे देश को ये राज्य खिलाते हैं तरबूज, इ...

​​1906 में हमदर्द कंपनी शुरू की​​

हकीम अब्दुल मजीद ने 1906 में हमदर्द कंपनी शुरू की थी। 1907 में रूह अफजा तैयार करने के बाद उन्होंने 1910 में इसका लोगो तैयार करवाया

Credit: Hamdard/Twitter

​​बड़े बेटे भारत में रुके​​

बंटवारे के बाद अब्दुल मजीद के बड़े बेटे हकीम अब्दुल हमीद भारत में रुके और छोटे बेटे हकीम मोहम्मद सईद 1948 में पाकिस्तान चले गये

Credit: Hamdard/Twitter

​​कराची में अलग हमदर्द कंपनी शुरू की​​


सईद ने कराची में अलग हमदर्द कंपनी शुरू की। इसी के साथ दोनों भाइयों ने भारत-पाक में रूह अफजा बनाना और बेचना जारी रखा

Credit: Hamdard/Twitter

​​भारत में सबसे अधिक बिक्री​​

स्टोरीबोर्ड18 के अनुसार FY23 रूह अफजा की ग्लोबल सेल्स करीब 400 करोड़ रु की रही। इसकी बिक्री दुनिया में भारत में सबसे अधिक होती है

Credit: Hamdard/Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: विजय माल्या का हवा में बना ये घर देखा क्या, अंबानी के एंटीलिया से महंगा या सस्ता

ऐसी और स्टोरीज देखें