Mar 21, 2024
बीते करीब 2 दशकों में भारत में मॉल कल्चर काफी बढ़ा है। रेनटेक डिजिटल के अनुसार इस समय भारत में करीब 81700 मॉल हैं
Credit: Twitter/Spencer Plaza
इनमें सबसे पुराना है चेन्नई में स्थित स्पेंसर प्लाजा, जिसे 1863-64 में चार्ल्स ड्यूरेंट और जेडब्ल्यू स्पेंसर ने बनाया था
Credit: Twitter/Spencer Plaza
ये मॉल स्पेंसर एंड कंपनी लिमिटेड का था। 1983 में एक आग लगने की घटना में ये मॉल बर्बाद हो गया था
Credit: Twitter/Spencer Plaza
फिर जकार्ता के एक बिजनेसमैन वाशी सदारंगानी ने एक और कारोबारी एम बालासुब्रमण्यम के साथ मिलकर 1987 में इसकी जमीन खरीदी
Credit: Twitter/Spencer Plaza
फिर वहीं मॉल की नई बिल्डिंग बनाई, जो 1991 में खुली। ये मॉल 10 एकड़ में फैला है और यहां 800 कारों की पार्किंग के लिए जगह है
Credit: Twitter/Spencer Plaza
मंगल तीर्थ एस्टेट लिमिटेड, (MTEL) एक शेल कंपनी थी, जिसे स्पेंसर प्लाजा को बनाने के लिए MTEl के प्रमोटरों ने खरीदा था
Credit: Twitter/Spencer Plaza
इस कंपनी के प्रमुख प्रमोटर और शेयरहोल्डर नाइजीरिया, सिंगापुर, लंदन और इंडोनेशिया के NRI हैं। मॉल में 700 से अधिक दुकाने हैं
Credit: Twitter/Spencer Plaza
ये मॉल काफी फेमस रहा है। इस मॉल में हैरी पॉटर की किताबें और म्यूजिक एल्बम लॉन्च की गईं
Credit: Twitter/Spencer Plaza
सूर्या और ज्योतिका, असिन और उदयनिधि स्टालिन जैसे सितारे यहां इवेंट में आए
Credit: Twitter/Spencer Plaza
क्रिकेट टीमें इस मॉल के पास एक होटल में रुकती थीं और खरीदारी करने के लिए इस मॉल में जाती थीं
Credit: Twitter/Spencer Plaza
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स