Mar 03, 2024

कभी ढाबे में किया काम, फ‍ल बेचे, आइड‍िया ने बना दिया 400 करोड़ का मालिक

Ashish Kushwaha

​​नेचुरल्‍स आइसक्रीम​​

नेचुरल्‍स आइसक्रीम प्रोडक्‍ट के रघुनंदन श्रीनिवास कामत के पिता कर्नाटक के मैंगलोर जिले के एक गांव में आम का ठेला लगाते थे।

Credit: Twitter

​​ फल का सही चुनाव करना सीखा​​

कई साल तक पिता के साथ रहकर उन्‍होंने फलों का चुनाव करना और उसे प्रीजर्व्‍ड करना सीखा, फिर बिजनेस करने की नीयत से मुंबई आ गए।

Credit: Twitter

SBI share price Target

​​ढाबे में किया काम​​


यहां गोकुल नाम से ढाबा चला रहे कामत के भाईयों ने उन्‍हें भी वहीं काम पर लगा लिया, इसक्रीम खरीदते देख कामत के मन में एक द‍िन कुछ अलग करने का व‍िचार आया।

Credit: Twitter

​​ 1984 में अपना पहला आइस‍क्रीन ब्रांड नेचुरल्‍स शुरू किया​​

रघुनंदन ने साल 1984 में 14 फरवरी को अपना पहला आइस‍क्रीन ब्रांड नेचुरल्‍स शुरू किया और मुंबई के जुहू में पहला स्‍टोर खोला।

Credit: Twitter

You may also like

पिता की मेहनत को 'गन्ने' से बचाया, 40 दे...
जमीन के बाद नदी के भी नीचे चलेगी मेट्रो,...

​​सिर्फ 4 कर्मचारी थे​​

उस समय उनकी कंपनी में सिर्फ 4 कर्मचारी थे और आइसक्रीम के 10 फ्लेवर के साथ बिजनेस शुरू किया।

Credit: Twitter

​​कोई भी कलर या केमिकल नहीं​​

कामत ने अपनी आइसक्रीम की इस खासियत को करीब 4 दशक से बनाए रखा जिसमें कोई भी कलर या केमिकल नहीं मिलाया जाता।

Credit: Twitter

​​पूरी तरह नेचुरल प्रोडक्‍ट​​

कामत की आइसक्रीम पूरी तरह नेचुरल प्रोडक्‍ट पर होती है। केपीएमजी (KPMG) ने अपने सर्वे के मुताबिक नेचुरल्‍स देश के टॉप 10 ब्रांड में शामिल है।

Credit: Twitter

​​400 करोड़ रुपये पहुंचा टर्नओवर​​

वित्त वर्ष 2020 में नेचुरल्‍स करीब 300 करोड़ का टर्नओवर प्राप्‍त करने में कामयाब रही, जो 2022 में बढ़कर 400 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पिता की मेहनत को 'गन्ने' से बचाया, 40 देशों से कमा रहा अयोध्या का अरबपति

ऐसी और स्टोरीज देखें