ये है दुनिया का सबसे बड़ा मॉल, इस शख्स ने बुर्ज खलीफा को भी कर दिया फेल

Kashid Hussain

Sep 05, 2024

​​बुर्ज खलीफा​​

दुबई का नाम सुनते ही लोगों के जहन में बुर्ज खलीफा और दुनिया के इकलौते 10-स्टार होटल बुर्ज अल-अरब की तस्वीर आती है

Credit: iStock

​​'द दुबई मॉल'​​

मगर दुनिया का सबसे बड़ा मॉल 'द दुबई मॉल' भी दुबई में है। इसे बनाने में बुर्ज खलीफा और बुर्ज अल-अरब से भी अधिक पैसा खर्च हुआ

Credit: iStock

भारत में पहला टीवी एड

​​1.2 करोड़ वर्ग फीट में फैला​​

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 1.2 करोड़ वर्ग फीट में फैले द दुबई मॉल को बनाने की लागत है 1.66 लाख करोड़ रु

Credit: iStock

​​बुर्ज अल-अरब और बुर्ज खलीफा की लागत​​

जबकि बुर्ज अल-अरब 8330 करोड़ रु और बुर्ज खलीफा 12500 करोड़ रु में बनी थी

Credit: iStock

You may also like

फौलादी शरीर के लिए खाते हैं चना, देश में...
पूरे देश को रोटी खिलाते हैं ये राज्य, गे...

​​एमार प्रॉपर्टीज​​

इस मॉल को कंसोलिडेटेड कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी और डुटको बाल्फोर बीअटी ने मिलकर बनाया था। एमार प्रॉपर्टीज मॉल की मेन डेवलपर थी

Credit: iStock

​​24.3 फीसदी हिस्सेदारी​​

द दुबई मॉल की मालिक एमार प्रॉपर्टीज ही है, जिसके फाउंडर हैं मोहम्मद अली अलब्बार। अब उनकी एमार में 24.3 फीसदी हिस्सेदारी है

Credit: iStock

​​सालाना 10 करोड़ विजिटर्स आते हैं​​

द दुबई मॉल दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट किया जाने वाला रिटेल और लाइफस्टाइल पॉइंट भी है। यहां सालाना 10 करोड़ विजिटर्स आते हैं

Credit: iStock

​​अंडरवाटर चिड़ियाघर ​​

द दुबई मॉल में 1200 रिटेल आउटलेट, 200 से अधिक फूड पॉइंट और 150 से ज्यादा लग्जरी शॉपिंग पॉइंट भी हैं। यहां अंडरवाटर चिड़ियाघर भी है

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फौलादी शरीर के लिए खाते हैं चना, देश में कहां-कहां होता उत्पादन

ऐसी और स्टोरीज देखें