कितने पढ़े-लिखे हैं अंबानी परिवार के बच्चे?

Dimple Alawadhi

Nov 21, 2022

​अमीर खानदानों में होता है अंबानी परिवार का जिक्र​

अंबानी परिवार ना सिर्फ भारत का, बल्कि एशिया के सबसे रईस परिवारों में से एक है। अमीरी में इनका हर कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

Credit: BCCL

​काफी पढ़े-लिखे हैं इनके बच्चे​

Mukesh Ambani और Anil Ambani के बच्चे उनका कारोबार संभल पाएं, इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा ली है। आइए इन सबकी एजुकेशन के बारे में जानते हैं।

Credit: BCCL

​ईशा अंबानी​

Isha Ambani ने प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई की।

Credit: BCCL

​आकाश अंबानी​

ईशा अंबानी के जुड़वां भाई, Akash Ambani धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल गए थे। बाद में वे अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय गए। उन्होंने विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर भारत वापस आ गए।

Credit: BCCL

You may also like

पैदा होते ही अरबों के मालिक हैं ईशा के ब...
बेहद दिलचस्प है ईशा अंबानी के बच्चों के ...

​अनंत अंबानी​

Anant Ambani भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र हैं। स्नातक की पढ़ाई के लिए वे रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय गए थे।

Credit: BCCL

​जय अनमोल अंबानी​

अनिल अंबानी के बेटे Jai Anmol Ambani ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई और सेवन ओक्स स्कूल, यूनाइटेड किंगडम से पूरी की। उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से BSc की डिग्री हासिल की है।

Credit: BCCL

​जय अंशुल अंबानी​

अनिल अंबानी और Tina Ambani के सबसे छोटे बेटे ने भी अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से पूरी की है। Jai Anshul Ambani ने NYU स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पैदा होते ही अरबों के मालिक हैं ईशा के बच्चे, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

ऐसी और स्टोरीज देखें