Apr 23, 2024

73 साल की दादी ने जगुआर से उड़ाया गर्दा, बहू भी स्पोर्ट्स कार वाली

Anshuman Sakalley

​स्वैग वाली दादी ​

केरल के कोच्चि से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 73 साल की एक दादी Jaguar F-Type से चल रही हैं, वहीं उनकी बहू BMW Z4 वाली हैं।

Credit: Instagram/A2Z

Mahindra XUV 3X0 Skyroof

​ड्राइविंग बहुत पसंद ​

73 साल की इस दादी का नाम राधामणि है और इन्हें ड्राइविंग बहुत पसंद है। इन्हें अपनी नई स्पोर्ट्स कार पर हाथ साफ करते जिसने देखा, वो देखता ही रह गया।

Credit: Instagram/A2Z

Royal Enfield Electric Bike

​बहू भी स्पोर्ट्स कार वाली ​

राधामणि की बहू भी स्पोर्ट्स कार से चलती हैं और इनके पास बीएमडब्ल्यू जेड4 है। ये दोनों जब अपनी-अपनी कारों से सड़कों पर चलती हैं तो जनता देखती है।

Credit: Instagram/A2Z

​पहले से फेमस दादी ​

दादी पहले से खबरों में आती रहती हैं, इनके पास 11 अलग-अलग गाड़ियां चलाने का लाइसेंस है। ये केरल की पहली महिला हैं जिन्हें हेवी व्हीकल डीएल मिला है।

Credit: Instagram/A2Z

You may also like

आराम के मामले में लग्जरी से कम नहीं 10 ल...
इन कारों के साथ मिलती है हाइटेक फीचर्स क...

​खुदका ड्राइविंग स्कूल ​

राधामणि कोच्चि में खुदका ड्राइविंग स्कूल चलाती हैं जिसका नाम ए2जेड है। ये उनके पति ने 1970 में खोला था। इन्होंने ड्राइविंग 30 साल की उम्र में सीखी थी।

Credit: Instagram/A2Z

​जताई अपनी खुशी ​

राधामणि ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें नई कार चलाते पर बहुत खुशी हुई, लेकिन इससे ज्यादा खुशी इससे हुई कि लोगों को ये पसंद आया।

Credit: Instagram/A2Z

​1 करोड़ व्यू मिले ​

ए2जेड द्वारा जारी इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। कुछ समय पहले भी राधामणि का वीडियो बीएमडब्ल्यू जेड4 चलाते वायरल हुआ था।

Credit: Instagram/A2Z

​जगुआर एफ-टाइप ​

जगुआर की एफ-टाइप दमदार 3.0-लीटर वी6 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ये इंजन 375 बीएचपी ताकत और 460 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Instagram/A2Z

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आराम के मामले में लग्जरी से कम नहीं 10 लाख से सस्ती ये कारें, टशन भी धांसू

ऐसी और स्टोरीज देखें