Apr 22, 2024
होंडा की ये सबकॉम्पैक्ट सेडान लुक को साथ आराम के मामले में जोरदार है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.92 लाख रुपये है। केबिन में बहुत आरामदायक सीट्स मिलती हैं और इसके सस्पेंशन भी आपको बिल्कुल थकने नहीं देते।
Credit: Times Now Digital
सिट्रॉएन की ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में मिलती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। लुक के साथ इसमें आरामदायक केबिन मिलता है, वहीं सस्पेंशन भी बहुत जोरदार हैं।
Credit: Times Now Digital
एमजी की ऐस्टर कॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.98 लाख रुपये है। दिखने में बहुत जोरदार ये कार हाइटेक फीचर्स से लोडेड है और इसका केबिन भी बहुत आरामदायक है। कम्फर्ट और सस्पेंशन का तगड़ा कॉम्बिनेशन मिलता है।
Credit: Times Now Digital
इस कार की बिक्री भले ही ज्यादा ना हो, लेकिन मारुति सुजुकी सिआज बहुत आरामदायक कारों में एक है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.40 लाख रुपये है और इसके केबिन में आरामदायक सीट्स के साथ स्मूद सस्पेंशन मिलते हैं।
Credit: Times Now Digital
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी में एक अर्टिगा के केबिन में खूब सारी जगह मिलती है। 8.69 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत के साथ ये बहुत आरामदायक कार है। लंबी यात्रा का इसमें पता भी नहीं लगता है।
Credit: Times Now Digital
ऑटो जगत की ताजा और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स