Apr 15, 2024
टोयोटा की फॉर्च्यूनर भारतीय नेताओं और मंत्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। इस एसयूवी का ज्यादातर उपयोग चुनाव प्रचार के दौरान होता है, क्योंकि इसका केबिन बहुत आरामदायक है।
Credit: Times Now Digital
आम जनता के साथ ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी नेता-नगरी में भी खूब पसंद की जा रही है। हाल ही में इसका फेसलिफ्ट मॉडल आया है जो बहुत तेजी से मार्केट पर अपनी पकड़ बना चुका है।
Credit: Times Now Digital
टोयोटा लैंड क्रूजर बेहद आरामदायक लग्जरी एसयूवी तो है ही, बल्कि बुलेटप्रूफ भी कराई जा सकती है। यही वजह है कि अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए राजनेताओं के बीच ये पॉपुलर है।
Credit: Times Now Digital
लैंड रोवर की तर्ज पर रेंज रोवर की एयसूवी भी बहुत आरामदायक और सेफ होती हैं। ये गाड़ियां लंबी यात्रा का पता भी नहीं लगने देतीं, इसके केबिन में फीचर्स भी बहुत हाइटेक दिए गए हैं।
Credit: Times Now Digital
इस एसयूवी का जलवा भारत में लगातार दशकों से कायम है। महिंद्रा ने नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन लॉन्च कर दी, लेकिन साथ में इसे भी दोबारा लॉन्च किया। नेताओं की ये फेवरेट कारों में एक है।
Credit: Times Now Digital
महिंद्रा की नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन की भारत में जोरदार डिमांड बरकरार है। ये नेताओं की पहली पसंद में शामिल है जो प्रीमियम इंटीरियर और फुल एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लोडेड है।
Credit: Times Now Digital
टाटा सफारी का डाइकोर मॉडल एक समय नेता-मंत्रियों की पहली पसंद बनी हुई थी। इसका स्टाइल और डिजाइन तो जोरदार था ही, साथ ही कंपनी ने इसके साथ 2.2-लीटर डीजल इंजन भी दिया था।
Credit: Times Now Digital
देश के युवाओं की पहली पसंद महिंद्रा थार नेताओं को भी उतनी ही पसंद आती है। आपने भी इस गाड़ी से चुनाव प्रचार करते या किसी इवेंट में आते नेता-मंत्रियों को देखा होगा। ये तगड़ी ऑफरोडर है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स