Aug 31, 2024

लंबी दूरी तय करने वालों के बीच बेहद पॉपुलर हैं ये बाइक्स, कभी नहीं देतीं धोखा

Times Now

​रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450​

लंबी यात्रा करने वालों के बीच रॉयल एनफील्ड की बाइक्स बहुत पसंद की जाती हैं, इनमें से भी हिमालयल 450 ग्राहकों की चहेती है। पहाड़ी रास्तों से लेकर रेगिस्तान और ऑफरोडिंग के लिए अन्य सभी जगहों के लिए ये मोटरसाइकिल बहुत जोरदार है।

Credit: Times Now

​रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350​

भारत में इस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 है जो सदाबहार मोटरसाइकिल है। ये लंबी यात्रा के लिए बहुत जोरदार सवारी है और इसके साथ 349 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। देश में ये बाइक ग्राहकों की पसंदीदा है।

Credit: Times Now

​केटीएम एडवेंचर 390 ​

केटीएम की एडवेंचर 390 मोटरसाइकिल बहुत जोरदार सवारी है जिसके साथ 373.27 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस ये इंजन 42.9 बीएचपी ताकत और 37 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

Credit: Times Now

​हीरो एक्सपल्स​

बिक्री में भले ही हीरो की ये मोटरसाइकिल बाकियों जितना कमाल ना कर पाई हो, लेकिन ये बहुत जोरदार बाइक है। इसके साथ 200 सीसी का इंजन मिलता है जो 18.8 बीएचपी ताकत और 17.35 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। लंबी दूरी के लिए ये शानदार विकल्प है।

Credit: Times Now

You may also like

शहरी सड़कों के साथ हाइवे के लिए भी धांसू ...
पेट्रोल का कोई झंझट नहीं और भर-भर के मिल...

​कावासाकी निन्जा 650​

लंबी यात्रा करने वाले राइडर्स के बीच कावासाकी निन्जा 650 बाइक बहुत पसंद की जाती है। इसके साथ 649 सीसी का पैसेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। ये इंजन बहुत फुर्तीला है और 67 बीएचपी ताकत के साथ 64 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: शहरी सड़कों के साथ हाइवे के लिए भी धांसू ये स्कूटर्स, बाइक को देती हैं टक्कर

ऐसी और स्टोरीज देखें