Oct 21, 2024

इन कारों की दूसरी कतार में मिलती है भर-भर के जगह, कीमत 12 लाख से कम

टाइम्स नाउ नवभारत

​टाटा नैक्सॉन ​

दूसरी कतार में सबसे अच्छी बैठक के लिए देशभर में टाटा नैक्सॉन खूब पसंद की जाती है। ये देश की सबसे सुरक्षित कारों में एक है जिसके साथ 6 एयरबैग्स और बेहतरीन चाइल्ड और एडल्ट सेफ्टी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है और फीचर्स के मामले में भी नैक्सॉन फुल पैसा वसूल है।

Credit: Times Now Digital

​किआ सेल्टोस ​

किआ की इस एसयूवी में भी बीच की सीट्स बैठने की खूब सारी जगह के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये है और ये फुल पैसा वसूल एसयूवी की श्रेणी में आती है। देश की सबसे सुरक्षित कारों में सेल्टोस भी शामिल है जिसके साथ 6 एयरबैग्स और खूब सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Credit: Times Now Digital

​मारुति ब्रेजा ​

मारुति सुजुकी ब्रेजा को भारत में खूब पसंद किया जाता है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये है। इस कार की सेकेंड रो में बैठने की खूब सारी जगह मिलती है। सेफ्टी में ये बहुत जोरदार एसयूवी है और मारुति सुजुकी की सस्ती कारों के मुकाबले इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत बेहतर है।

Credit: Times Now Digital

​किआ कारेंस ​

मारुति सुजुकी अर्टिगा के सीधे मुकाबले में आई किआ कारेंस की सेकेंड रो भी बैठक के लिए बहुत आरामदायक मानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.51 लाख रुपये है और ये कार पैसा वसूल फीचर्स से फुली लोडड है। 3 रो वाली इस एमपीवी के साथ 6 और 7-सीटर बैठक व्यवस्था मिलती है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

अदार पूनावाला के कार कलेक्शन पर यकीन करन...
हवा में क्यों होते हैं ट्रक के कुछ पहिये...

​ह्यून्दे क्रेटा ​

ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है और ये कार भारतीय मार्केट में बहुत तेजी से पॉपुलर हुई है। इसकी दूसरी रो में बहुत अच्छी सीटिंग मिलती है और ये फुल पैसा वसूल एसयूवी कही जा रही है। इसके साथ बहुत आरामदायक केबिन और खूब सारे हाइटेक फीचर्स मिले हैं जो ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अदार पूनावाला के कार कलेक्शन पर यकीन करना मुश्किल, धमाल है गैराज

ऐसी और स्टोरीज देखें