Apr 07, 2023
सरनेम से ही आपको समझ आ गया होगा कि इनका नाता महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप से है। केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन हैं। इनकी उम्र 99 साल है।
Credit: Social Media
2023 के लिए फोर्ब्स द्वारा भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में केशुब महिंद्रा का नाम भी शामिल है। इसमें शामिल होने के साथ ही केशुब महिंद्रा भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति बन गए हैं।
Credit: Social Media
केशुब महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम शुरू किया था और 1963 में वो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बन गए। 2012 में केशुब चेयरमैन के पद से सेवामुक्त हो गए और अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को ये पद सौंप दिया।
Credit: Social Media
केशुब महिंद्रा ने अपने लंबे कार्यकाल में महिंद्रा ग्रुप को सफलता का पहाड़ चढ़ाया है। उन्होंने जब बिजनेस में हिस्सा लिया तक कंपनी विलीज जीप भारत में असेंबल किया करती थी और अब महिंद्रा का कारोबार आपको हर जगह दिखेगा।
Credit: Social Media
महिंद्रा एंड महिंद्रा आज की तारीख में अपने ट्रैक्टर्स और एसयूवी के लिए भारत के साथ पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर सर्विस, हॉस्पिटेलिटी और रियल एस्टेट में भी महिंद्रा का लंबा-चौड़ा काम है।
Credit: Social Media
महिंद्रा ग्रुप के साथ काम शुरू करते समय ही केशुब ने शायद इस मुकाम को हासिल करने की सोच रखी थी। उन्होंने भारतीय ग्राहकों के लिए वही चीजें पेश की जो उनके लिए बहुत कारगर हैं, चाहे वो बोलेरो एसयूवी हो या ट्रैक्टर्स।
Credit: Social Media
भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था और उनके पिता का नाम जगदीश चंद्र महिंद्रा है। इन्होंने 1947 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से बीएससी की डिग्री हासिल की थी।
Credit: Social Media
केशुब सिर्फ महिंद्रा ग्रुप के साथ ही काम करते नहीं रहे। उन्होंने सरकार द्वारा बनाई गई कई कमेटियों में भागीदारी रखी, वहीं सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल जैसे कई बोर्ड्स और काउंसिल के साथ काम किया है।
Credit: Social Media
केशुब महिंद्रा हाउसिंग एंड अर्बन डेवेपलमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फाउंडर चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा अपने पूरे प्रोफेशनल करियर में इन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जो अन्य लोगों के लिए कर पाना संभव नहीं है।
Credit: Social Media
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स