Apr 07, 2023

भारत के सबसे अमीर लोग चलाते हैं ये कारें, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

Anshuman Sakalley

​मुकेश अंबानी रोल्स रॉयस फैंटम ​

फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर हैं और वो दोबारा एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उनका गैराज लग्जरी कारों से भरा पड़ा है जिसमें सबसे महंगी रोल्स रॉयस फैंटम है।

Credit: Social Media

​गौतम अडानी रोल्स रॉयस घोस्ट ​

भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे पायदान पर हैं और उनके गैराज में भी कई बेशकीमती कारें मौजूद हैं। गौतम अडानी की सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस घोस्ट है।

Credit: Social Media

​शिव नादर रोल्स रॉयस फैंटम 7 ईडब्ल्यूबी ​

एचसीएल के फाउंडर शिव नादर के कार कलेक्शन में कई सारी लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें से सबसे महंगी लग्जरी कार रोल्स रॉयस फैंटम 7 ईडब्ल्यूबी है जिसकी भारत में कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है।

Credit: Social Media

​सायरस पूनावाला रोल्स रॉयस सिल्वर स्पर लिमोजिन ​

सीरम इंस्टिट्यूट वाले सायरस पूनावाला और उनके परिवार के पास लग्जरी कारों का लंबा-चौड़ा कलेक्शन है। सायरस विंटेज कारों से लेकर सुपरकार्स सभी पसंद करते हैं और उनकी सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस फैंटम 8 है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनके पास रोल्स रॉयस सिल्वर स्पर लिमोजिन भी है।

Credit: Social Media

You may also like

9 लग्जरी कारों के मालिक हैं अजय देवगन, स...
गर्मियों में CNG कार का ऐसे रखें ध्यान, ...

​लक्ष्मी निवास मित्तल पॉर्श बॉक्स्टर ​

भारत के स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल के पास 20 से ज्यादा लग्जरी कारें हैं। इनमें आलीशान वैनिटी वैन से लेकर कई स्पोर्ट्स कारें शामिल हैं। यहां हमें सबसे दिलचस्प कार पॉर्श की बॉक्स्टर लगी है जो दिखने में बहुत हॉट है।

Credit: Social Media

​सावित्री जिंदल ऑडी ए8 ​

भारत के टॉप 10 अरबपतियों में सावित्री जिंदल भी आती हैं जो सादगी में विश्वास रखती हैं। उन्हें कारों का बहुत ज्यादा शौक नहीं है, लेकिन वो ऑडी की लेटेस्ट लग्जरी कार ए8 से चलती हैं जिसकी कीमत काफी ज्यादा है।

Credit: Social Media

​राधाकिशन दमानी रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी ​

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर और भारत के सबसे अमीर लोगों में एक राधाकिशन दमानी रोल्स रॉयस से इतर रेंज रोवर पसंद करते हैं। इनके पास कंपनी की सबसे लग्जरी कार रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी है।

Credit: Social Media

​कुमार बिड़ला रोल्स रॉयस घोस्ट ईडब्ल्यूबी ​

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के पास कई सारी लग्जरी कारों का कलेक्शन है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत के सबसे धनाड्य लोगों में शामिल कुमार बिड़ला के पास रोल्स रॉयस घेस्ट ईडब्ल्यूडी कार है।

Credit: Social Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 9 लग्जरी कारों के मालिक हैं अजय देवगन, सबसे महंगी 7 करोड़ की

ऐसी और स्टोरीज देखें