Apr 16, 2024

अगर इन कारों पर पैसा नहीं लुटाते, तो आधी अंधेरी खरीद लेते जग्गू दादा

Anshuman Sakalley

​प्रॉपर्टी खरीदो भाई लोग ​

जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो कारों पर पैसा खर्च ना करते, तो आधी अंधेरी खरीद लेते। उन्हें पछतावा है और वो लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश की सलाह देते हैं।

Credit: BCCL

Xiaomi First Electric Car

​बीएमडब्ल्यू एम5 ​

जग्गू दादा के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू एम5 शामिल है जो 4 दरवाजों वाली स्पोर्ट्स कार है। शानदार लुक वाली इस कार को दमदार वी8 इंजन मिलता है।

Credit: BCCL

Ola S1X Price Cut

​बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी ​

जैकी श्रॉफ के लग्जरी कार गैराज में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी भी शामिल है जो बेहद खूबसूरत सेडान है। इसके साथ 4.0-लीटर और 6.0-लीटर इंजन विकल्प मिलते हैं।

Credit: BCCL

​जगुआर एसएस100 ​

जग्गू दादा के पास 1939 मॉडल जगुआर एसएस100 कार है जो अब बेशकीमती विंटेज गाड़ी है। जैकी की ये खूबसूरत कार 3.5-लीटर इंजल से लोडेड है।

Credit: BCCL

You may also like

पंच फेसलिफ्ट से नई कर्व तक, इन टाटा कारो...
देश के नंताओं की पहली पसंद हैं ये 8 गाड़ि...

​हमर एच2 ​

हमर एच2 भारत में गिने-चुने लोगों के पास है जिनमें से एक जैकी श्रॉफ भी है। इस धाकड़ गाड़ी में 3.7-लीटर और 5.3-लीटर इंजन के विकल्प मिलते हैं।

Credit: BCCL

​फिएट 1100 ​

जग्गू दादा के आलीशान कार कलेक्शन में फिएट 110 शिमल है जिसका इस्तेमाल वो अक्सर करते रहते हैं। जैकी श्रॉफ ने इस कार को कुछ समय पहले रिस्टोर कराया है।

Credit: BCCL

​जगुआर एक्सकेआर ​

परफॉर्मेंस के लिए बनाई गई जगुआर एक्सकेआर स्पोर्ट्स कूपे जग्गू दादा के कार कलेक्शन में शामिल है। ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कलर वाली ये कार गोल्ड अलॉय व्हील्स से लैस है।

Credit: BCCL

​इसुजु वी-क्रॉस ​

जैकी श्रॉफ के गैराज में इसुजु वी-क्रॉस ऑफरोड एसयूवी भी शामिल है। ये बहुत काबिल एसयूवी है जिसका असली मजा पहाड़ों पर ड्राइविंग में आता है।

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पंच फेसलिफ्ट से नई कर्व तक, इन टाटा कारों का इंतजार करना तो बनता है

ऐसी और स्टोरीज देखें