Jul 30, 2024

भारत में बिकने वाली बाइक्स के 5 सबसे धांसू लिमिटेड एडिशन, दिल चुरा लेंगे

Times Now

​डुकाटी पानीगाले वी2 सुपरक्वाड्रो फाइनल ​

डुकाटी ने पानीगाले वी2 के फाइनल वर्जन को कलेक्टर्स के लिए तैयार किया था। इसके साथ कंपनी का सुपरक्वाड्रो एल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया था। ये दमदार इंजन था। 955 सीसी का ये दमदार इंजन 155 एचपी ताकत बनाता था।

Credit: Times Now Digital

​ट्रायम्फ बोनेविल टी120 स्टील्थ एडिशन​

ट्रायम्फ बॉनविले टी120 रेंज में कंपनी ने स्टेल्थ एडिशन भारत में लॉन्च किया था। यही एडिशन बॉनविले टी120 टी120 मैट सिल्वर के साथ भी आता है। इनकी एक्सशोरूम कीमत 11.89 लाख रुपये है और ये 1200 सीसी इंजन से लोडेड है।

Credit: Times Now Digital

​डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 सुप्रीम​

डुकाटी इंडिया ने स्ट्रीटफाइटर रेंज में वी4 सुप्रीम वेरिएंट लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने 1103 सीसी का इंजन दिया है जो 208 एचपी ताकत बनाता है। लुक और स्टाइल में ये जोरदार बाइक है और रफ्तार के मामले में ये किसी तूफान से कम नहीं।

Credit: Times Now Digital

​डुकाटी मॉन्स्टर सेना​

डुकाटी मॉन्स्टर का सेना एडिशन को लेजेंडरी फॉर्मुला 1 ड्राइवर एर्टन सेन्ना की याद में तैयार किया गया है। इस बाइक को खास एफ1 बाइक हेलमेट वाली लिवरी दी गई है। इसके साथ 937 सीसी का दमदार इंजन मिलता है जो 111 एचपी ताकत बनाता है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदी 9 करोड़ की...
आधी कीमत पर मिलेगी टोयोटा की बेबी फॉर्च्...

​ट्रायम्फ थ्रक्सटन टीएफसी​

ट्रायम्फ थ्रक्सटन टीएफसी स्पेशल एडिशन बाइक में टीएफसी का मतलब ट्रयम्फ फैक्ट्री कस्टम है। ये बहुत नायाब और कभी ना लौटने वाला वर्जन है। कंपनी ने इस बाइक को दमदार इंजन और शानदार स्टाइल दिया है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदी 9 करोड़ की फरारी, देख जलेंगे सल्लू-SRK

ऐसी और स्टोरीज देखें