Zomato ने एम्‍प्‍लॉयज को पिलाया Akshay Kumar की रेसिपी वाला जूस, मजेदार रिएक्‍शन देख यूजर्स ने लगाए ठहाके

Zomato Viral Recipe : Zomato द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में आप दीवाने हुए पागल का एक सीन देख सकते हैं, जिसमें अक्षय कुमार एक हेल्दी जूस रेसिपी बताते हैं। वे एक ब्लेंडर में संतरे का रस मिलाकर शुरुआत करते हैं।

Zomato Viral Recipe : Zomato ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'दुनिया के सबसे स्वास्थ्यप्रद जूस' की एक रेसिपी लॉन्‍च की। ये रेस‍िपी और किसी की नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी और फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार ने सबसे पहले इजाद की थी। जूस की ये रेसिपी अक्षय कुमार के अपनी फिल्‍म 'दीवाने हुए पागल' में बताई थी। अब इस रेसिपी को फॉलो कर Zomato ने इसे न केवल तैयार किया बल्कि अपने ऑफिस एम्‍प्‍लॉयज को भी टेस्‍ट कराया। उन्‍होंने जो रिएक्‍शन दिए उसे देखकर अब इंस्‍टाग्राम के यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

​Zomato, Akshay Kumar, Zomato Juice Recipe, Zomato gave juice to employee, Zomato Latest News


Zomato ने तैयार किया जूस। (फोटो क्रेडिट : वीडियो ग्रैब)

Zomato द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में आप दीवाने हुए पागल का एक सीन देख सकते हैं, जिसमें अक्षय कुमार एक हेल्दी जूस रेसिपी बताते हैं। वे एक ब्लेंडर में संतरे का रस मिलाकर शुरुआत करते हैं। फिर उसमें अदरक, पालक और लाल मिर्च का एक टुकड़ा डालते हैं। एक बार मिक्‍स करने के बाद, Zomato अपने कर्मचारियों को इसे टेस्ट करने के लिए देता है। हालांकि जिन्‍होंने इसे पीया उनमें से कुछ चौंक गए तो कुछ को ये रेसिपी अच्‍छी नहीं लगी।

End of Feed