OMG: जहन्‍नुम जैसी इस जगह मिली दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक, 3600 साल पहले यूं हुआ निर्माण

World Oldest Lipstick: वैज्ञानिकों का कहना है कि, लाल रंग के द्रव्‍य में मिले तत्‍वों की पहचान हेमेटाइट के तौर पर हुई थी। साथ ही साथ इसको पेड़-पौधों के मोम और अन्य कार्बनिक पदार्थों से बनाया गया था।

World Oldest Lipstick: अगर हम आपसे पूछें कि लिपस्टिक का निर्माण कब हुआ था तो शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। क्‍योंकि इतने सालों पहले से इस्‍तेमाल होती चली आ रही चीज के बारे में भला कैसे कोई जानता होगा। लेकिन इस सवाल का जवाब है हमारे पास। जवाब मिला है ईरान में जहां पुरातत्‍व विशेषज्ञों की टीम ने दुनिया में अब तक की सबसे पुरानी लिपस्टिक को खोज निकाला है। खोज के बाद पहले तो इसे लाल रंग की एक शीशी समझा गया, लेकिन बाद में उसकी पहचान प्राचीन लिपस्टिक के रूप में कर ली गई। इस लिपस्टिक के 3600 साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है जिसे कि तेहरान के एक म्‍यूजियम में संरक्षित किया गया है।

​world oldest lipstick, duniya ki sabse purani lipstick, facts about lipstick, viral news, trending news, times now navbharat

दुनिया की सबसे पुरानी फोटो।

बाढ़ में मिलने का दावा

रिसर्च करने वालों का कहना है कि 3600 साल पुरानी ये चीज ईरान के करमान प्रोविंस के जिरॉफ्ट क्षेत्र से बरामद हुई है। ‘स्मिथसोनियन मैगजीन’ की रिपोर्ट बताती है कि, 2011 में ईरान के दक्षिण-पूर्वी भाग में बहने वाली हलील नदी में बाढ़ आई थी। उसके बाद आसपास के कब्रिस्‍तानों से कुछ अवशेष बरामद हुए थे। यहीं एक कब्रगाह के पास से खूबसूरती से सजाई गई पत्थर की एक शीशी भी शामिल थी, जिसमें लाल रंग की कुछ पदार्थ भरा हुआ था।

End of Feed