अजब: दुनिया का सबसे अनोखा कब्रिस्तान, जहां मुर्दों से हर महीने वसूला जाता है किराया!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2024, 05:45 PM IST

World Unique Cemetery: मध्य अमरीकन देश ग्वाटेमाला में शवों को भी दफनाने के लिए प्रत्येक महीने किराया देना पड़ता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जिस महीने परिजन किराया देने में असमर्थ होते हैं, उनके रिश्तेदार का कब्र से निकालकर एक सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है।

World Unique Cemetery: कहते हैं कि मरने का बाद इंसान का दुनिया से वास्ता खत्म हो जाता है। दूसरी तरफ दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान है, जहां मरने के बाद मुर्दों से किराया वसूला जाता है। क्या हुआ? यह बात जानकर आप यकीनन चौंक गए होंगे। दरअसल, हम आपको एक ऐसे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए हर महीने किराया वसूला जाता है। हालांकि, यह किराया मुर्दे नहीं बल्कि उनके परिजनों से वसूला जाता है।

graveyard

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

शव को दफनाने के लिए किराया

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगर उनके परिजन किराया नहीं दे पाते हैं तो उनके शव को कब्र से बाहर निकाल दिया जाता है। आप सिर्फ यही जानते होंगे कि किसी मकान में रहने के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है। लेकिन शायद ही आपने सुना होगा है कि मुर्दों को कब्र में रखने के लिए भी किराया देना पड़ता है। यह अजीबो-गरीब नियम अमरीका के एक देश में लागू है। मध्य अमरीकन देश ग्वाटेमाला में शवों को भी दफनाने के लिए प्रत्येक महीने किराया देना पड़ता है।

End of Feed