अजब: भारत में नहीं है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, ऐसे देश में जहां न के बराबर रहते हैं हिन्दू

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 31, 2023, 08:22 PM IST

World Biggest Hindu Mandir: भारत से 4800 किलोमीटर दूर एक देश में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 402 एकड़ में फैला है। इस मंदिर के ईष्ट देव भगवान विष्णु हैं।

World Biggest Hindu Mandir: दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू भारत में रहते हैं। भारत में ही हिन्दू धर्म की शुरुआत हुई थी। अगर आपसे पूछा जाय कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां है? तो हो सकता है कि आपका जवाब भारत हो। जबकि इसका जवाब हैरान करने वाला है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक पूजा स्थल भारत में नहीं बल्कि एक ऐसे देश में है, जहां ना के बराबर हिंंदू रहते हैं।

ankorvat mandir

अंकोरवाट मंदिर (ट्विटर)

कंबोडिया में है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

भारत से 4800 किलोमीटर दूर एक देश है कंबोडिया, जहां दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंबोडिया के फ्लैग का चिन्ह में भी हिन्दू मंदिर है। कंबोडिया स्थित दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 402 एकड़ में फैला है। यह कंबोडिया के सिमरिप शहर के अंकोर में है। यह मंदिर मीकांग नदी के किनारे बसा हुआ है। बता दें कि कंबोडिया का पुराना नाम कंबोज था। जबकि सिमपिर शहर का पुराना नाम यशोधपुर था।

End of Feed