अनोखा मामला: गुड्डे के साथ महिला ने रचाई शादी, अब प्रेग्नेंट होने की खबर से सबको चौंकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 04:24 PM IST

Ajab Gajab News: ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने पहले गुड्डे से शादी की और अब प्रेग्नेंट होने का ऐलान किया है। इस खबर से लोग काफी हैरान हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने गुड्डे से रचाई शादी
  • अब दूसरी बार मां बनने जा रही है महिला
  • सच्चाई जानकर लोग रह गए दंग

Ajab Gajab News: इस दुनिया (Weird World) में आपको कब, क्या सुनने और देखन को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने-सुनने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना किसी के लिए मुश्किल हो जाता है। ब्राजील से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां गुड्डे से शादी करने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो मां बनने वाली है और वो भी दूसरी बार। सुनकर आप भी चौंक गए ना...जो भी सुनेगा वो चौंक जाएगा। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Weird world

महिला का अजीबोगरीब दावा

ब्राजील की रहने वाली 37 साल की इस महिला का नाम मीरिवोन रोचा मोरेस है। मोरेस अपनी अनोकी शादी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा रहती हैं। क्योंकि, उन्होंने एक गुड्डे से शादी की थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर गुड्डे से शादी क्यों की? तो हम आपको बता दें कि इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, मोरेस की मां ने उनके लिए एक गुड्डा बनाया था। जिसका नाम मार्सेलो रखा गया था। इसके बाद मोरेस ने उनसे शादी कर ली। मोरेस का कहना है कि उनकी शादी में काफी उतार चढ़ाव आए। उन्होंने पति पर धोखा देने के भी आरोप लगाए। लेकिन, अब दोनों के बीच सबकुछ सही हो गया है। उन्होंने हाल ही में ऐलान किया है कि वो दूसरी बार गर्भवती हैं और इस बार बेटी के पैदा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

अजीबोगरीब मामला

मोरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो में वो टेस्टिंग किट का रिजल्ट भी दिखा रही हैं। अब इस पूरे मामले पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां मोरेस को गर्भवती होने पर बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तो इसे पागलपन तक बता रहे हैं। इस मामले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Feed