रील बनाने में मगन थी महिला, तभी हाईवे पर पहुंच गया पीछे खड़ा बच्चा, वीडियो देख हर कोई सुना रहा खरीखोटी

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक महिला रील्स बनाती हुई नजर आएगी, जिसके पीछ उसका बच्चा दौड़कर हाईवे पर भाग जाता है। ये पूरा नजारा आपका दिल दहला देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रील्स बना रही थी महिला
  • तभी हाईवे पर भागा बच्चा
  • महिला को खरीखोटी सुना रहे यूजर्स

Mom Reels Gone Wrong: आजकल बुखार के भी कई प्रकार हो गए हैं। एक तो सच वाला बुखार, जिसे हम सभी जानते हैं, जिसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कमजोरी आ जाती है और दूसरा वो वाला बुखार, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं रील्स वाले बुखार की, जो कई बार घातक साबित हो जाता है।

making reels gone scary

रील्स बनाते समय हुआ हादसा (X)

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इसी बात का उदाहरण है। इस वीडियो में आपको एक महिला रील्स बनाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह अपने कैमरे के सामने डांस करती हुई नजर आ रही है। इसी दौरान उसका बच्चा पीछे दिख रहे हाईवे पर भाग जाता है। तभी उसका दूसरा बच्चा आकर बताता है और जैसे ही महिला की नजर पड़ती है, वह दौड़ पड़ती है। गनीमत यह रही कि महिला समय रहते बच्चे को पकड़ लेती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर महिला को देर हो जाती है और बच्चे के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

End of Feed