Wild Animal Video: अपने साथी को ही जिंदा निगल गया ये मगरमच्छ, रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 17, 2023, 10:15 AM IST

Wild Animal Video: मगरमच्छ के इस वीडियो में देखेंगे कि दोनों में पहले लड़ाई हुई और फिर पहला वाला दूसरे मगरमच्छ को जिंदा निगल गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले मगरमच्छ के बीच हुई लड़ाई
  • फिर अपने साथी को जिंदा निगल गया
  • रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Wild Animal Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि बड़े से बड़ा जानवर भी अकेले इसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। जंगल में शायद ही कोई ऐसा जानवर होगा जो इसके मजबूत जबड़ों का मुकाबला कर सके। मगर अभी एक ऐसे विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है।इसमें मगरमच्छ जिसे अपना शिकार बनाता है वो शायद ही कोई सोच सकता है। देखकर रोंगटे कड़े हो जाएंगे कि अबकी बार मगरमच्छ ने अपने साथी मगरमच्छ का ही शिकार कर लिया। वो उसे जिंदा निगल गया। हैरान करने वाली ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

Crocodile Attack Video.

मगरमच्छ ने अपने साथी को ही बना लिया शिकार। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

अपने साथी को निगल गया मगरमच्छ

हैरान करने वाले नजारे की शुरुआत में देखेंगे कि पानी में मगरमच्छ शिकार की तलाश में था कि तभी विशालकाय मगरमच्छ भी वहां पहुंच गया। उसने आकार में छोटे अपने साथी को पीछे कर दिया। इससे करीब छह फीट का मगरमच्छ नाराज हो गया और चुनौती देने के मूड में आ गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया दिमाग घूम जाएगा। फ्रेम में देखेंगे कि विशालकाय मगरमच्छ इससे बुरी तरह नाराज हो गया। उसने तुरंत अपना मुंह खोला और साथी की गर्दन दबोच ली। अब विशाल मगरमच्छ अपने छह फीट के साथी को ही निगलने लगता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आते ही वायरल हुआ वीडियो

देखकर हैरान हो जाएंगे कि कुछ ही देर में विशालकाय मगरमच्छ ने करीब छह फीट लंबे अपने साथी को जिंदा ही निगल लिया। उसने निगलने के बाद मगरमच्छ वापस पानी में चला गया। मालूम हो कि साथी मगरमच्छ का शिकार करते हुए मगरमच्छ का ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। वीडियो कुछ ही समय में एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Ocean Life नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed