Video: 'कौन सा शब्‍द है जिसे लिखते हैं मगर पढ़ते नहीं?' क्‍यूट लड़की की पहेली वायरल, 99% लोग नहीं दे पाए जवाब

Viral Video: कई यूजर्स वीडियो में दिख रही लड़की की क्‍यूटनेस देख दीवाने हो जाते हैं। फिर कई यूजर्स पहेली का दिलचस्प जवाब देते हुए कमेंट बॉक्‍स में नजर आते हैं।

Viral Video: एक लड़की द्वारा इंस्‍टाग्राम पर पूछी गई मुश्किल शब्द पहेली इन दिनों खूब वायरल हो रही है। वीडियो में लड़की ने सवाल पूछा है, 'ऐसा कौन सा शब्द है जिसे लिखा तो जा सकता है लेकिन पढ़ा नहीं जा सकता?' आगे हंसते हुए वो कहती है कि 'मैंने तुम्हें इसका एक बड़ा सुराग दे दिया है! बताओ मुझे।' इसके बाद वह हंसती है और कैमरे को आसमान की ओर इशारा करते हुए कहती है, 'तब तक मौसम देखते रहो। वाह।' वीडियो को हिमानी कोतवाल ने शेयर किया है, जो इंस्टाग्राम पर अपने हैंडल imhimani_kotwal से खुद को वीडियो क्रिएटर बताती हैं।

क्‍यूट लड़की ने पूछा सवाल।

कमेंट सेक्शन में, वह कहती हैं, 'बताओ' और यही नहीं साथ में उन्‍होंने हैशटैग भी लिखा है- #himanikotwal #blessed और #gratitude इसके साथ कई इमोजी जोड़े हैं। पहले तो कई यूजर्स वीडियो में दिख रही लड़की की क्‍यूटनेस देख दीवाने हो जाते हैं। फिर कई यूजर्स पहेली का दिलचस्प जवाब देते हुए कमेंट बॉक्‍स में नजर आते हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने उसकी खूबसूरती पर कमेंट किया है। यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा है कि इस पहेली का सही जवाब शब्द 'नहीं' है। यानी कि, 'नहीं' ही वो शब्‍द है जिसे लिखा तो जा सकता है लेकिन पढ़ा 'नहीं' जा सकता।

End of Feed