Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में एक कुत्ता घुस जाता है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन शादी छोड़कर भागने लगते हैं। सबसे फनी अंदाज दुल्हन का देखने को मिलता है, जब वह अपना लहंगा उठाकर भागती नजर आती है। वीडियो ने यूजर्स को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया है।
शादी की मंडप में घुसा कुत्ता (इंस्टाग्राम)
वीडियो में देखें दुल्हन का बेहद फनी अंदाज
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी मंडप में शादी हो रही है। शादी के दौरान पंडितजी मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा रहे थे। इसी बीच कहीं से एक कुत्ता मंडप में घुस आता है। मंडप में आते ही कुत्ता बवाल मचा देता है और दुल्हन के पीछे पड़ जाता है। इसके बाद दुल्हन अपना लहंगा पकड़कर भागने लगती है। कुत्ता भी जिधर दुल्हन जाती है उधर ही भागता नजर आता है। इस दौरान बाकी लोग खड़े होकर यह फनी नजारा देखते रहते हैं। देखें वीडियो-
सबसे मजेदार चीज तब देखने को मिलती है, जब दुल्हन अपनी जान बचाने के लिए दूल्हे के पास पहुंचती है। तभी कुत्ता भी दूल्हे के पास पहुंच जाता है। इसके बाद दूल्हे की भी हालत खराब हो जाती है। वीडियो देखकर लोगों का हंस-हंसकर पेट फूल गया। शादी के इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर mayank_chauhan__143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक कर दिया है।
