VIDEO: बेटी की असफलता का मज़ाक उड़ाते थे पड़ोसी, सफल हुई तो मां ने घर के बाहर ढोल बजाकर बंद कर दी बोलती

Viral News: सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर @jpsin1 नामक हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया गया है। वीडियो में लिखा है कि, 'तीन साल तक बेटी के लिए ताने सुन रही थी ये मां, आखिरकार जब बेटी सफल हुई, मां ने ढोल बजाके पूरे मोहल्‍ले के पड़ोसियों को अच्‍छे से सबक सिखाया।'

Viral News: बच्‍चों की असफलता या गलतियों उन्‍हें कई बार बुली का शिकार होना पड़ता है। कभी रिश्‍तेदार, कभी पड़ोसी तो कभी दोस्‍त बच्‍चों की असफलता पर उनका मजाक उड़ाते हैं। परिणामस्‍वरूप बच्‍चे अवसाद का शिकार होने लगते हैं। हालांकि माता-पिता बच्‍चों पर पड़ने वाले इस सामाजिक दबाव को बखूबी समझते हैं और अपने बच्‍चों को ऐसी परिस्थितियों से लड़ना भी सिखाते हैं। ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, किसी गांव में एक लड़की को तीन साल तक उसकी असफलता पर पड़ोसियों के ताने सुनने को मिले। इस माहौल के बावजूद लड़की ने हिम्‍मत नहीं हारी और डटी रही। बाद में जब उसे सफलता मिली तो लड़की की मां ने पूरे मोहल्‍ले में गाजे-बाजे के साथ पड़ोसियों के घर बाहर खुशी मनाकर उनकी बोलती बंद करने का काम किया।

वायरल हो रहा वीडियो।

एक्‍स पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर @jpsin1 नामक हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया गया है। वीडियो में लिखा है कि, 'तीन साल तक बेटी के लिए ताने सुन रही थी ये मां, आखिरकार जब बेटी सफल हुई, मां ने ढोल बजाके पूरे मोहल्‍ले के पड़ोसियों को अच्‍छे से सबक सिखाया।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वो मां कैसे ढोल बजाकर पड़ोसियों के दरवाजे के बाहर उनके सामने अपनी बेटी की सफलता का जश्‍न मना रही है और पड़ोसी केवल मुस्‍कुरा कर संतोष कर रहे हैं। हालांकि बेटी अपनी मां को ऐसा करने से रोकती हुई भी दिख रही है।

End of Feed