Video: दुबई में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकान के बाहर खड़ी की गई महिला, वायरल वीडियो देख नेटिजन्‍स का फूटा गुस्‍सा

Viral Video: मॉडल द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इसे 13,000 से ज़्यादा व्यूज़ और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ लोगों को यह मार्केटिंग रणनीति बहुत ही अच्‍छी लगी, लेकिन कई लोगों को ये तरीका बहुत ही घटिया और बकवास लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल का वीडियो वायरल
  • कपड़ों की दुकान के बाहर डमी के साथ महिला को खड़ा करने भड़के यूजर्स
  • इंटरनेट पर मार्केटिंग स्‍ट्रैटेजी को लोगों ने अमानवीय बताया

Viral Video: दुबई के एक मॉल में कपड़ों की दुकान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद सोश मीडिया यूजर्स के बीच एक बहस भी छिड़ गई है। आलोचकों ने दुकान पर 'आधुनिक दुनिया (मार्केटिंग और दिखावे) की गुलामी' का आरोप लगाया है। मॉडल द्वारा खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में उसे दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल में किसी क्‍लोदिंग ब्रांड के स्टोर में डमी के बगल में पोज देते हुए दिखाया गया है। इंस्टाग्राम पर एंजेलिना के नाम से जानी जाने वाली महिला स्टोर के सामने एक प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, उसने उनकी एक ड्रेस और स्टिलेट्टो हील्स पहन रखी थी। वह लगातार पोज बदल रही थी, ताकि आने-जाने वाले ग्राहक उसकी ओर देखकर आकर्षित हों और उसी शॉप से परचेजिंग करें।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इसे 13,000 से ज़्यादा व्यूज़ और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, यह लवइन दुबई का रीपोस्ट था जिसने वीडियो को लाइमलाइट में ला दिया, जिसने 559,000 व्यूज़ और लगभग 10,000 लाइक्स बटोरे। वीडियो टेक्स्‍ट में लिखा है कि, 'पीओवी (Point of View): दुबई में मार्केटिंग।' इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों को यह मार्केटिंग रणनीति बहुत ही अच्‍छी लगी, लेकिन कई लोगों को ये तरीका बहुत ही घटिया और बकवास लगा।

End of Feed