Viral Video : सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। रोजाना आप भी कई ऐसे वीडियो देखते होंगे जिसमें कोई युवक या युवती अपने अंदाज में बॉलीवुड के गाने गाते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो काफी मजेदार है। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला को कबीर सिंह फिल्म का 'मेरी राहें, तेरे तक हैं' गाना गाते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो किसी कॉन्सर्ट या कॉन्पटिशन का लग रहा है। यूजर्स के मुताबिक, ये गाना महिला ने इतनी बुरी आवाज में गाया है जिसे सुनकर कबीर सिंह की आंखों से भी आंसू आ जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
महिला का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में महिला को युवक के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा जा सकता है। सबसे पहले वीडियो में जब महिल गाना गाना शुरू करते हुए देखा जा सकता है उसके बाद वो युवक माइक को ठीक करने लगता है। तभी महिला गाना शुरू करती है और गाती है 'मेरी राहें तेरे तक हैं...' ये सुनने के बाद नेटिजन्स ने महिला को इंस्टाग्राम पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
क्या बोले यूजर्स
यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है 'कबीर सिंह सुनेगा तो आत्महत्या कर लेगा।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है 'तुम्हें गाने का कोई हक नहीं है।' वहीं, एक यूजर ने तो ये लिख दिया कि 'गलती माइक की है, कोई लड़की को कुछ नहीं बोलेगा।' इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और लोग इस पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बगल में खड़े युवक के धैर्य को सैल्यूट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'पेशेंस हो तो ऐसा।'
