Viral Video in Hindi: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला लिफ्ट में अपने कुत्ते के साथ दिखाई दे रही है। इस बीच उसकी सोसायटी के लोगों से काफी बहस हो जाती है। जब आप भी ये पूरा वीडियो देखेंगे तो आप भी महिला को इस गलती पर उसे खरी-खोटी सुनाने लगेंगे। ऐसे यूजर्स भी वीडियो पर महिला को काफी सुना रहे हैं।
फोटो साभार - ट्विटर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला अपने कुत्ते को लिफ्ट में ले जा रही होती है। इस दौरान उसने कुत्ते के चेहरे पर मास्क नहीं लगाया होता है। ऐसे में जब सोसायटी के लोग उसे ऐसा करने को कहते हैं तो वह उल्टा उन लोगों को सुनाने लगती है और फिर उनके साथ बदतमीजी करती है।
कुत्ते को लेकर महिला ने की सोसायटी के लोगों के साथ बदतमीजी
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, वैसे आजकल का जमाना बहुत खराब है, किसी समझाने को जाओ तो सोच-समझकर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि गलती भी, ऊपर से सीनाजोरी भी। इस वीडियो को अब तक काफी लाइक्स मिल चुका है। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
