Video: उड़ते हुए हेलीकॉप्टर में अचानक खत्म हो जाए फ्यूल तो क्या होगा, देखें हैरान करने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 2, 2024, 06:54 PM IST

Helicopter Video: क्या हवा में उड़ते समय प्लेन या हेलीकॉप्टर में तेल भरा जा सकता है। एक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक फ्यूल खत्म हो जाता है। इसके बाद हवा में ही उसमें फ्यूल भरने का इंतजाम किया जाता है।

Helicopter Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। अगर आपके बाइक या कार में ईंधन खत्म होता है तो क्या होता है? आप पेट्रोल पंप पर जाकर उसमें तेल भरवा लेते होंगे। सोचिए अगर उड़ते समय हेलीकॉप्टर या प्लेन में से ईंधन खत्म हो जाए तो क्या होगा? क्या हवा में उड़ते समय प्लेन या हेलीकॉप्टर में तेल भरा जा सकता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें यही देखने को मिल रहा है।

helicopter

हवा में भरा गया तेल (ट्विटर)

उड़ते हेलीकॉप्टर में भरा गया तेल

वीडियो में जो नजारा सामने आया है, ऐसा आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर में उड़ते समय अचानक फ्यूल खत्म हो जाता है। इसके बाद हवा में ही उसमें फ्यूल भरने का इंतजाम किया जाता है। आप देख सकते हैं कि एक अन्य प्लेन वहां लाया जाता है। इसके बाद उसमें से एक बड़ा पाइप निकालकर हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरा जाता है। यह नजारा बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है। आप इस वीडियो को देख आश्चर्य चकित रह जाएंगे। देखें वीडियो-

End of Feed