Viral Video: शेर की हार्ट बीट चेक करने के लिए जीभ पर बांध दी स्‍मार्टवॉच, नतीजा देख चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शेर की हार्टबीट चेक करने के लिए उसकी जीभ पर स्‍मार्टवॉच बांधी गई है। इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले मिले हैं। इन पर यूजर्स के कमेंट्स भी आए हैं।

Viral Video: साइंस, टेक और गैजेट्स के इस उन्‍नत दौर में स्‍मार्टवाच भी एक उपयोगी उपकरण साबित होते हुए दिख रहा है। हाल ही में एक पशुचिकित्सक ने शेर की हार्ट बीट चेक करने के लिए उसकी जीभ पर एप्पल की स्‍मार्टवॉच बांध दी, जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टाइटल दिया गया है- 'संरक्षण से टेक्‍नोलॉजी का मिलन।' डॉ. क्लो ब्यूटिंग ने एक शेर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें जीभ पर एप्पल वॉच बंधने के बाद उसकी गुर्राहट सुनाई दे रही है।

शेर की जीभ पर बंधी स्‍मार्टवॉच।

इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर jungle_doctor नामक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'मुझे नहीं पता कि क्या ज़्यादा प्रभावशाली है... गुर्राहट या यह खोज कि एप्पल वॉच शेर की हृदय गति को माप सकती है, अगर आप इसे जीभ पर बांधते हैं (भले ही यह डिवाइस के लिए कम पारंपरिक ऑफ-लेबल उपयोगों में से एक हो)। ये सच में प्रौद्योगिकी के संरक्षण से मिलन की कहानी है।' अगली पंक्तियों में, उन्होंने कहा, उन्हें यह खोज विशेष रूप से उपयोगी लग रही है। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 5.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। शेयर किए जाने के बाद कई लाइक और कमेंट भी आए हैं।

End of Feed