Video: पाकिस्तानी शख्स ने जुगाड़ से बनाई ऐसी बाइक, पूरे देश का उड़ने लगा मजाक, हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

Viral Video: आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान के एक शख्स ने जुगाड़ से लंबी बाइक बना डाली है। वीडियो में आप बाइक का मॉडिफाई मॉडल देख सकते हैं। इस मॉडल की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

Viral Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। दुनियाभर के लोग मानते हैं कि भारतीयों के जुगाड़ का कोई सानी नहीं है और जुगाड़ से भारत के लोग असंभव काम भी संभव बना देते हैं। जुगाड़ से भारत के लोग महंगे से महंगा काम बड़े ही सस्ते में निपटा देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी शख्स ने जुगाड़ से एक ऐसी बाइक बना दी, जिसके बाद न सिर्फ उस शख्स की बल्कि पूरे देश का मजाक उड़ रहा है।

End of Feed