Viral Video: जब किसी को भूख लगती है, तो वह खाना मिलते ही उस पर टूट पड़ता है। यह इंसानों में ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों में भी देखा जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बत्तख देखते ही देखते 8 मछलियां कच्ची चबा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। बत्तख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो देखकर आप कहेंगे कि बत्तख जन्मों का भूखा है।
मछली का वीडियो
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बत्तख भूखे भेड़िये की तरह दौड़ते हुए आता है और एक टोकरी में रखी मछलियों को सेकंडों में खा जाता है। वह मछलियों को बेतहाशा पागलों की तरह खाते नजर आता है। आप इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे। वैसे तो आपने बत्तख को जमीन पर दाना चुगते ही देखा होगा, लेकिन यहां पर बत्तख मछलियों को कच्चा चबाते नजर आ रहा है। बत्तख पलभर में 8 मछलियों को जिस तरह निगल जाता है, उसे देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है। देखें वीडियो-
OMG OMG 🤣 t.co/yiqBjmUbtK
— ANI (@ANI) Mar 19, 2023
वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं बत्तख के सामने मछलियों की टोकरी रखी है। इसके बाद बत्तख का मालिक उसे शिकंजे से आजाद करता है। इसके बाद बत्तख सीधे मछली खाने पर टूट पड़ता है। वह पागलों की तरह 20 सेकंड के भीतर 8 मछलियां चट कर जाता है। 24 सेकेंड का यह वीडियो लोगों की नींद उड़ा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बत्तख सारी 8 मछलियों को साबुत ही निगल जाता है।
